
वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करना हमेशा चुनौतीपूर्ण माना जाता है, लेकिन भारतीय टीम ने कई मौकों पर बड़े स्कोर को आसानी से हासिल कर अपनी बल्लेबाजी की ताकत दिखाई है।
भारत के नाम वनडे इतिहास में कई यादगार रन चेज दर्ज हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में मिली शानदार जीत ने इस सूची में नया रिकॉर्ड जोड़ दिया है। आइए जानते हैं भारत की वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए दर्ज की गई तीन सबसे बड़ी सफल पारियों के बारे में सिर्फ क्रिकट्रैकर हिंदी पर:
3. इंग्लैंड के खिलाफ – 356/7, पुणे, 2017
![]()
भारत की इस सूची में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के खिलाफ 2017 में मिली जीत है। पुणे में 15 जनवरी को खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 350 रन बनाए और भारत के सामने 351 रन का लक्ष्य रखा। भारतीय टीम ने 48.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 356 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और तीन विकेट से मुकाबला जीत लिया।
इस रन चेज के मेन हीरो विराट कोहली और केदार जाधव रहे। दोनों ने शानदार शतक लगाए और मुश्किल स्थिति से टीम को बाहर निकाला। दोनों के बीच करीब 200 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया।










