वैभव के विकेट पर सैम अयूब का अनोखा बेबी सेलेब्रेशन, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

अक्टूबर 7, 2026

Spread the love
IND vs PAK (Image Credit- Twitter X)

एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान एक दिलचस्प पल देखने को मिला। पाकिस्तान के गेंदबाज सैम अयूब ने भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद अलग अंदाज में जश्न मनाया। अयूब ने बच्चे को गोद में उठाने जैसा इशारा किया, जिसे वैभव की कम उम्र से जोड़कर देखा गया। अयूब की इस हरकत पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करने लगे।

देखें सूर्यवंशी को आउट करने के बाद सैम अयूब का रिएक्शन

मुकाबले में भारत की पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी ने की। युवा बल्लेबाज ने ज्यादा देर क्रीज पर नहीं बिताई, लेकिन अपनी छोटी पारी में आक्रामक अंदाज दिखाया। उन्होंने 9 गेंदों में 15 रन बनाए और दो छक्के भी लगाए।

इसके बाद सैम अयूब की गेंद पर वैभव बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए। विकेट मिलने के बाद अयूब ने मजेदार अंदाज में जश्न मनाया। इसी वजह से उनका सेलिब्रेशन मुकाबले के दौरान चर्चा का विषय बन गया।

अभिषेक शर्मा ने संभाली जिम्मेदारी

वैभव के आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने भारतीय पारी को संभाल लिया। उन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाजों पर शुरू से ही दबाव बनाए रखा और तेजी से रन बटोरे। अभिषेक ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया।

उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में 61 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान अभिषेक के बल्ले से 3 चौके और 7 छक्के निकले। उनकी विस्फोटक पारी ने भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

अभिषेक शर्मा के साथ तिलक वर्मा ने भी शानदार बल्लेबाजी की और भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 192 रन ही बना सकी। भारत ने 19 रन से मुकाबला जीतकर एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक अपने नाम किया और गोल्ड मेडल बरकार भी रखा।

ये भी पढ़ें – IND vs WI: जेडेन सील्स ने उखाड़ फेंका कोहली का मिडिल स्टंप! ‘गोल्डन डक’ पर किया बोल्ड; देखें वीडियो

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है