IND vs WI: चौथे T20 के लिए पुजारा ने चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन, सूर्यवंशी के बजाए इस खिलाड़ी को सपोर्ट किया

अक्टूबर 13, 2026

Spread the love

IND vs WI: चौथे T20 के लिए पुजारा ने चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन, सूर्यवंशी के बजाए इस खिलाड़ी को सपोर्ट किया

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले के लिए पुजारा ने अपनी पसंद की भारतीय प्लेइंग इलेवन चुनी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में भारतीय टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 की बढ़त बना ली है। इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया था।

अब दोनों टीमों के बीच चौथा मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। इस अहम मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपनी पसंद की प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को एक और मौका देने का समर्थन किया है।

नीतीश कुमार रेड्डी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक तीनों टी20 मुकाबले खेले हैं। हालांकि, उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने तीन मैचों में कुल 30 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में दो विकेट हासिल किए हैं।

इसके बावजूद पुजारा का मानना है कि नीतीश को टीम में बनाए रखना चाहिए। जियोहॉटस्टार पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश ने अच्छा काम किया है और वह उन्हें एक और मौका मिलते देखना चाहते हैं।

बल्लेबाजी क्रम में बदलाव नहीं चाहते पुजारा

चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि भारतीय टीम को अपने शीर्ष बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव नहीं करने चाहिए। उनके मुताबिक संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को पारी की शुरुआत करनी चाहिए।

वहीं, ईशान किशन तीसरे, कप्तान श्रेयस अय्यर चौथे और तिलक वर्मा पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करें। उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को छठे और नमन धीर को सातवें स्थान पर रखा है।

पिच के हिसाब से होगा गेंदबाज का चयन

पुजारा ने अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव को भी अपनी टीम में शामिल किया है। हालांकि, आखिरी स्थान के लिए उन्होंने कुलदीप यादव और प्रिंस यादव में से किसी एक को चुनने की सलाह दी।

उनके अनुसार, अगर हैदराबाद की पिच स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल हुई तो कुलदीप को मौका मिलना चाहिए। वहीं, तेज गेंदबाजों को मदद मिलने पर प्रिंस यादव टीम में बने रह सकते हैं।

चौथे टी20 के लिए पुजारा ने चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव/कुलदीप यादव।

ये भी पढ़ें – IPL 2027 में धोनी खेलेंगे या नहीं? CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने दिया बड़ा बयान

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है