Ipl 2027: दिल्ली कैपिटल्स ने छोड़ा साथ, अब हैदराबाद के लिए खेलेंगे टी नटराजन, इस खिलाड़ी के बदले हुई ट्रेड डील

अक्टूबर 14, 2026

Spread the love

आईपीएल 2027 की तैयारियों के बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच खिलाड़ियों की ट्रेड डील हुई है, जिसके तहत भारतीय तेज गेंदबाज टी नटराजन अपनी पुरानी टीम सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी करने वाले हैं। वहीं, युवा स्पिन गेंदबाज जीशान अंसारी अब दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स ने नटराजन को आईपीएल 2025 की नीलामी में 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, अब वह पांच करोड़ रुपये की फीस पर हैदराबाद में शामिल होंगे। दूसरी ओर, जीशान अंसारी 40 लाख रुपये की फीस पर दिल्ली की टीम से जुड़ेंगे।

पांच साल तक SRH का हिस्सा रहे नटराजन

टी नटराजन इससे पहले साल 2020 से 2024 तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से टीम के लिए कई अहम विकेट लिए।

आईपीएल 2024 में नटराजन ने 19 विकेट हासिल किए थे और वह उस सीजन हैदराबाद के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। खासकर शुरुआती और आखिरी ओवरों में उनकी गेंदबाजी टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हुई थी। अब उनकी वापसी से हैदराबाद का तेज गेंदबाजी आक्रमण और मजबूत होने की उम्मीद है।

दिल्ली कैपिटल्स को मिला युवा स्पिनर

दूसरी तरफ, जीशान अंसारी के दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होने से टीम के स्पिन विभाग को नया विकल्प मिलेगा। जीशान ने 30 मार्च 2025 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उस मुकाबले में उन्होंने तीन विकेट लेकर शानदार शुरुआत की थी।

आईपीएल 2025 में उन्होंने हैदराबाद के लिए कुल 10 मुकाबले खेले और 6 विकेट हासिल किए। अब दिल्ली कैपिटल्स के साथ उन्हें अपनी गेंदबाजी का दम दिखाने का नया मौका मिलेगा। यह आईपीएल 2027 के दूसरी सबसे बड़ी डील है। इससे पहले डीसी ने लखनऊ सुपर जायंट्स से ऋषभ पंत को कुलदीप यादव के बदले ट्रेड किया था।

ये भी पढ़ें – मैट रेनशॉ ने तोड़ा जैक कैलिस का बड़ा रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर बनाया यह अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है