Ipl 2027 से पहले अमित मिश्रा को दिल्ली कैपिटल्स ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

अक्टूबर 21, 2026

Spread the love

IPL 2027 से पहले अमित मिश्रा को दिल्ली कैपिटल्स ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

यह पहली बार होगा जब अमित मिश्रा किसी आईपीएल टीम के साथ कोचिंग कार्य करेंगे।

Amit Mishra (Image Credit – Twitter/X)

आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) फ्रेंचाइजी, अपने सपोर्ट स्टाफ में एक के बाद एक बड़े बदलाव करती हुई नजर आ रही है। बता दें टीम ने अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) को अपना स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।

अमित आगामी आईपीएल सीजन के लिए दिल्ली के स्पिनरों के साथ काम करेंगे। इस नियुक्ति का मतलब है कि मिश्रा उसी फ्रेंचाइजी में एक नई भूमिका के साथ लौट रहे हैं, जहां से उन्होंने अपना IPL सफर शुरू किया था। गौरतलब है कि 43 वर्षीय मिश्रा ने सितंबर 2025 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था और अब वह पहली बार इस लीग में कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

साल 2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी, तो अमित मिश्रा ने अपना आईपीएल करियर दिल्ली कैपिटल्स (तब डेल्ही डेयरडेविल्स) के साथ ही शुरू किया था। तो वहीं, अब वह अपना कोचिंग करियर भी दिल्ली फ्रेंचाइजी के साथ शुरू करने जा रहे हैं। देखने लायक बात होगी कि अमित मिश्रा की कोचिंग में डीसी के स्पिन गेंदबाज, आगामी आईपीएल सीजन में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

सौरव गांगुली के सपोर्ट स्टाफ में शामिल हुए अमित मिश्रा

गौरतलब है कि कुछ समय पहले दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को हेड कोच नियुक्त किया था। इसके कुछ समय बाद पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को डीसी ने बल्लेबाजी कोच और पूर्व श्रीलंकाई पेसर चमिंडा वास को तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया था।

तो वहीं, अब गांगुली की अगुवाई वाले सपोर्ट स्टाफ में अमित मिश्रा की नियुक्ति इस बात की साफ गवाही दे रही है कि डीसी आगामी सीजन में अपने खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेगी। साल 2021 के फाइनल में जगह बनाने वाले दिल्ली कैपिटल्स, पिछले दो आईपीएल सीजन में प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई है।

ये भी पढ़ें – 21 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है