NZ vs IND: दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य

अक्टूबर 24, 2026

Spread the love
New Zealand vs India, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)

क्राइस्टचर्च के हेग्ली ओवल मैदान पर भारत और न्यूलीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य रखा है। तो वहीं, टीम को इस टारगेट तक पहुंचाने में इनफाॅर्म बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 43 गेंदों में चार चौके व चार छक्कों की मदद से 70 रनों की शानदार पारी खेली।

न्यूजीलैंड बनाम भारत, दूसरा टी20, पहली पारी का हाल

मैच की पहली पारी के बारे में आपको बताएं तो भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद, न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 180 रन बनाए।

इससे पहले मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पावरप्ले में ही न्यूजीलैंड के तीन विकेट हासिल किए। विकेटकीपर टिम साइफर्ट 7, फिन एलन 16 और डेरिल मिचेल 6 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए। लेकिन, इसके बाद रन बनाने का जिम्मा ग्लेन फिलिप्स (70 रन, 43 गेंद) और बेवन जैकब्स (58 रन, 46 गेंद) की जोड़ी ने अपने कंधों पर लिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी, न्यूजीलैंड को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाने में मदद की।

भारत की ओर से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह को दो विकेट मिले। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नीतीश कुमार रेड्डी को 1-1 विकेट मिला। खैर, देखने लायक बात होगी कि भारत दूसरे टी20 मैच में मिले 181 रनों के लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं?

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड (NZ): फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नेथन स्मिथ, जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

भारत (IND): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

ये भी पढ़ें – मुंबई इंडियंस ने कायरन पोलार्ड को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, IPL 2027 से पहले बनाए गए हेड कोच

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है