पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने चुनी अपनी ऑल टाइम बेस्ट भारतीय टेस्ट टीम, विराट-बुमराह को नहीं दी जगह

अक्टूबर 25, 2026

Spread the love

पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने चुनी अपनी ऑल टाइम बेस्ट भारतीय टेस्ट टीम, विराट-बुमराह को नहीं दी जगह

रहाणे ने इस टीम में ओपनर के तौर पर मुरली विजय और शिखर धवन को शामिल किया

Ajinkya Rahane and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

जुलाई 2026 में क्रिकेट से रिटायर होने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने हाल में ही अपनी ऑल टाइम बेस्ट भारतीय टेस्ट टीम का चयन किया है। रहाणे ने इस टीम में नंबर चार के लिए दिग्गज सचिन तेंदुलकर को जगह दी। जबकि पूर्व भारतीय कप्तान और रन मशीन विराट कोहली को नजरअंदाज किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा होने लगी।

इसके अलावा इस टीम में रहाणे ने तेज गेंदबाज के तौर पर ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को चुना। रहाणे ने याॅर्कर किंग जसप्रीत बुमराह को भी इस टीम में नहीं चुना। हालांकि, रहाणे ने खुद को इस टीम में जरूर जगह दी।

रहाणे ने धोनी को बनाया कप्तान

गौरतलब है कि अजिंक्य रहाणे ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की कप्तानी में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। इस वजह से उन्होंने इस टीम में धोनी को कप्तान और विकेटकीपर के तौर पर जगह दी।

इसके अलावा उन्होंने अपनी इस टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर मुरली विजय और शिखर धवन को जगह दी। नंबर तीन पर रहाणे की इस टीम में दिग्गज और क्रिकेट जगत में द वाॅल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ को चुना और चौथे नंबर महान सचिन तेंदुलकर को जगह दी। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज के तौर पर उन्होंने रवींद्र जडेजा और आर अश्विन को शामिल किया।

अंजिक्य रहाणे द्वारा चुनी गई भारत की ऑलटाइम बेस्ट प्लेइंग 11

मुरली विजय, शिखर धवन, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा

ये भी पढ़ें – NZ vs IND 2026, 3rd T20I: न्यूजीलैंड बनाम भारत तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है