NZ vs IND 3rd T20I Weather Report: क्या बारिश की भेंट चढ़ेगा तीसरा T20, जानें वेलिंगटन के मौसम का हाल

अक्टूबर 26, 2026

Spread the love
Hnry Stadium, Wellington (Image Credit- Twitter X)

NZ vs IND 3rd T20I Weather Report: न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। मेहमान टीम इंडिया ने पहले ही सीरीज के दो मैचों में 4-4 विकेट से जीत हासिल कर, सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। तीसरा टी20 मैच सीरीज में बने रहने के लिहाज से न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो वाला है।

दूसरी ओर, इस मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस यह जानने को उत्सुक नजर आए कि क्या बारिश की वजह से इस मैच का मजा किरकिरा हो सकता है? तो आइए आपको इस खबर के माध्यम से 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के मौसम के हाल के बारे में जानकारी देते हैं:

वेलिंगटन के मौसम का हाल

एक्यूवेदर के अनुसार, भारत बनाम न्‍यूजीलैंड मैच के दिन 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में 72 प्रतिशत बारिश की संभावना है। हालांकि, मैच के समय हल्‍की बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और रात को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जानें की संभावना है। मौसम के रुख को देखते हुए दर्शकों को थोड़ी-बहुत रुकावट देखने को मिल सकती है। लेकिन, संभावना है कि क्रिकेट फैंस को एक पूरा मैच देखने का आनंद मिलेगा।

NZ vs IND: तीसरे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कायल जैमिंसन, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन

ये भी पढ़ें – लगातार दो मैचों में 50-50 रन गंवाने के बाद क्या तीसरे T20 मैच में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? कोच ने दिया बड़ा अपडेट

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है