NZ vs IND 4th ODI: क्या तीसरे वनडे की तरह चौथा मैच भी चढ़ेगा बारिश की भेंट, जानें मौसम का हाल?

नवम्बर 12, 2026

Spread the love

NZ vs IND 4th ODI: क्या तीसरे वनडे की तरह चौथा मैच भी चढ़ेगा बारिश की भेंट, जानें मौसम का हाल?

न्यूजीलैंड और भारत के बीच चौथा वनडे मैच 13 नवंबर को बे ओवल में खेला जाएगा

Bay Oval, Mount Maunganui (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के तीन मैच अभी तक खेले जा चुके हैं। पहले दो मैचों में टीम इंडिया ने मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल की। जबकि वनडे सीरीज का तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।

तो वहीं, अब वनडे सीरीज का चौथा मैच 13 नवंबर, शुक्रवार को दोनों टीमों के बीच माउंट मौगनुई स्थित बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच से पहले क्रिकेट फैंस यह जानने को उत्सुक नजर आए कि क्या तीसरे मुकाबले की तरह इस मैच में भी बारिश की वजह से मैच का मजा किरकिरा होगा या नहीं? तो आइए इस खबर के माध्यम से आपको माउंट मौगनुई में मैच के दिन मौसम रिपोर्ट के बारे में जानकारी देते हैं:

कैसा रहेगा न्यूजीलैंड बनाम भारत चौथे वनडे मैच के दौरान मौसम?

शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को बे ओवल में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दिन बारिश की 10 प्रतिशत संभावना है, जिससे पूरा मैच होने के पूरे आसार हैं। अब तक वनडे सीरीज में 50 ओवर का कोई भी मैच नहीं हो सका है, लेकिन यहां पर पूरे 50 ओवर होने की संभावना है। यहां पर 13 नवंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके बाद रात में तापमान 11 डिग्री तक गिर सकता है।

श्रेयस अय्यर संभालेंगे टीम की कमान

दूसरी ओर, इस मैच में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियों के चलते रेगुलर कप्तान शुभमन गिल ने टीम इंडिया का साथ, आखिरी दो वनडे मैचों के लिए छोड़ दिया है। ऐसे में अय्यर टीम इंडिया की अगुवाई चौथे और पांचवें वनडे मैच में करते हुए नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें – गुजरात टाइटंस छोड़कर हार्दिक पांड्या ने बहुत बड़ी गलती की: मोहम्मद कैफ

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है