‘एक गेंदबाज के तौर पर मुझे पता चल जाता’: सैंडपेपर विवाद पर वसीम अकरम ने पैट कमिंस को घेरा

नवम्बर 14, 2026

Spread the love

‘एक गेंदबाज के तौर पर मुझे पता चल जाता’: सैंडपेपर विवाद पर वसीम अकरम ने पैट कमिंस को घेरा

वसीम अकरम ने सैंडपेपर विवाद पर कमिंस के दावे को लेकर उठाए सवाल।

Wasim Akram Pat Cummins (Image credit Twitter – X)

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में साल 2018 में हुए सैंडपेपर विवाद ने एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं। इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के बयान पर सवाल उठाए हैं। दरअसल, कमिंस ने दावा किया था कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ किए जाने की कोई जानकारी नहीं थी।

वसीम अकरम का मानना है कि एक अनुभवी गेंदबाज के लिए गेंद पर की गई जानबूझकर छेड़छाड़ को पहचानना मुश्किल नहीं होता। उन्होंने कहा कि गेंद को नियमित रूप से इस्तेमाल करने वाले खिलाड़ियों को उसके बदलाव के बारे में अच्छी जानकारी होती है।

वसीम अकरम ने कमिंस के दावे पर क्या कहा?

अकरम ने अपने फेसबुक पर साझा किए गए वीडियो में कहा कि वह पैट कमिंस को एक अच्छे दोस्त और बेहतरीन क्रिकेटर के रूप में जानते हैं। हालांकि, उनके अनुसार गेंदबाज होने के नाते वह यह समझ सकते हैं कि गेंद पर प्राकृतिक रूप से आने वाले निशान और सैंडपेपर से बनाए गए निशानों में काफी अंतर होता है।

उन्होंने कहा कि गेंद को चमकाने और उसकी देखभाल करने का तरीका हर गेंदबाज जानता है। लेकिन सैंडपेपर से गेंद को खुरचने के निशान बिल्कुल अलग दिखाई देते हैं। अकरम ने यह भी कहा कि वह किसी का पक्ष नहीं ले रहे हैं, बल्कि अपना नजरिया बता रहे हैं।

कैसे शुरू हुआ था 2018 का सैंडपेपर विवाद?

यह मामला मार्च 2018 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान सामने आया था। कैमरे में कैमरन बैनक्रॉफ्ट को सैंडपेपर से गेंद की सतह खराब करते हुए देखा गया था। इसके बाद स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट पर कार्रवाई हुई थी।

हाल ही में उस्मान ख्वाजा की आत्मकथा में दावा किया गया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के सभी खिलाड़ियों को इस योजना की जानकारी थी। हालांकि, कमिंस और अन्य गेंदबाजों ने इन आरोपों को खारिज किया है। 13 नवंबर को कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ख्वाजा के दावों को पूरी तरह बकवास बताया और कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी।

ये भी पढ़ें – IPL 2027: क्या ₹8 करोड़ के खिलाड़ी को रिलीज करेगी SRH? रिटेंशन लिस्ट से पहले इन 3 नामों पर लटकी तलवा…

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है