सिराज को बाहर बिठाकर टीम इंडिया ने कर दी बड़ी गलती? वसीम जाफर बोले- ‘ये फैसला पचा पाना बहुत मुश्किल है’

नवम्बर 19, 2026

Spread the love
Wasim Jaffer Questions India’s Decision to Drop Mohammed Siraj (Image credit Twitter – X)

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर गुरुवार, 19 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हुआ। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद सिराज का नाम नहीं देखकर कई क्रिकेट फैंस और पूर्व खिलाड़ियों को हैरानी हुई।

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को इस मुकाबले से बाहर रखा गया। उनकी जगह अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया। वहीं, रविंद्र जडेजा की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला। भारतीय टीम ने जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अंशुल कंबोज और आकाश दीप के रूप में चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे हैरान करने वाला फैसला बताया।

जाफर ने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों को देखते हुए वॉशिंगटन सुंदर को जडेजा की जगह चुनने की बात समझ आती है, लेकिन सिराज को बाहर रखना बिल्कुल चौंकाने वाला फैसला है।

उन्होंने आगे कहा कि सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और वह मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसके बावजूद उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।

इंग्लैंड के खिलाफ सिराज ने किया था शानदार प्रदर्शन

सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 9 पारियों में 23 विकेट हासिल किए थे। उनका औसत 32.43 रहा था। इस प्रदर्शन के कारण भारत सीरीज 2-2 से बराबर करने में सफल रहा था।

मौजूदा WTC चक्र में भी सिराज 11 मैचों में 43 विकेट ले चुके हैं। मुकाबले के पहले दिन न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय गेंदबाजों ने 70 रन के स्कोर तक मेजबान टीम के पांच विकेट हासिल कर लिए थे।

हालांकि, इसके बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया और न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें – 3 साल बाद भी नहीं भरा 19 नवंबर का जख्म, आज ही के दिन टूटा था करोड़ों भारतीय फैंस का दिल

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है