NZ vs IND: न्यूजीलैंड बनाम भारत पहला टेस्ट मैच हुआ ड्राॅ, हेनरी निकोल्स ने जीता POTM अवाॅर्ड
भारत ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 720 रन बनाए
अद्यतन – नवम्बर 23, 2026 11:06 पूर्वाह्न

न्यूजीलैंड और भारत के बीच बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन में जारी पहला टेस्ट मैच 23 नवंबर को ड्राॅ पर समाप्त हुआ। मुकाबले में भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 121 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 368 रनों के कुल स्कोर पर अपने सभी विकेट गंवा दिए। भारत की ओर से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए। इसके अलावा आकाश दीप को 3, अंशुल कंबोज को 2 और प्रसिद्ध कृष्णा को 1 विकेट मिला।
भारत ने पहली पारी में बनाया बड़ा लक्ष्य
इसके बाद भारतीय टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए एक विशाल लक्ष्य बनाया। टीम इंडिया ने मुकाबले में 166 ओवर बल्लेबाजी की और 9 विकेट के नुकसान पर 720 रनों पर अपनी पहली पारी घोषित की। भारत ने पहली पारी के आधार पर मेजबान 352 रनों की एक मजबूत बढ़त बनाई। हालांकि, भारत को यह बढ़त जीत दिलाने में असफल रही।
पहली पारी में भारत की ओर से अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने 136 और ऋषभ पंत ने 128 रनों की बेहतरीन शतकीय पारियां खेली। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 85, देवदत्त पडिक्कल ने 80 और कप्तान शुभन गिल ने 98 रनों की पारी खेली। गिल शतक बनाने से महज 2 रन से चूके। साथ ही अंशुल कंबोज ने 38 और ध्रुव जुरेल ने 78 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं।
मिचेल-फिलिप्स ने ड्राॅ में निभाई अहम भूमिका
इसके बाद, न्यूजीलैंड की दूसरी पारी पांचवें दिन का खेल खत्म होने तक 120 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 239 रनों पर डटी रही। डेरिल मिचेल 186 गेंदों में 49* और ग्लेन फिलिप्स 126 गेंदों में 26* रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को ड्राॅ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले डेवाॅन काॅन्वे ने 65, हेनरी निकोल्स ने 31 व रचिन रवींद्र ने 37 रनों की पारी खेली। निकोल्स ने पहली पारी में 175* रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड मिला।
ये भी पढ़ें – 23 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से










