384.90 का स्ट्राइक रेट, 28 छक्के और 204 रन! जानिए वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस विस्फोटक पारी में कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़े

नवम्बर 24, 2026

Spread the love

384.90 का स्ट्राइक रेट, 28 छक्के और 204 रन! जानिए वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस विस्फोटक पारी में कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़े

वैभव की तूफानी पारी से टूटे लिस्ट ए क्रिकेट के 5 बड़े रिकॉर्ड।

अद्यतन – नवम्बर 24, 2026 10:42 अपराह्न

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया है। 24 नवंबर 2026 को दोहा में भारत ए और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स के ग्रुप बी मुकाबले में वैभव ने ऐसी पारी खेली, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 8 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए थे। टीम की ओर से हरप्रीत सिंह ने 130 रन की शानदार पारी खेली, जबकि भारत ए के लिए अर्शदीप खान ने 43 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए को वैभव ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने केवल 53 गेंदों में 204 रन बना दिए। उनकी पारी में 28 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 384.90 का रहा।

भारत ए ने 14.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रिंकू सिंह ने छक्का लगाकर टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई। आइए जानते हैं वैभव की इस पारी में कौन से 5 बड़े रिकॉर्ड टूटे।

1. लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक

वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ केवल 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम था।

उन्होंने 2023 में साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक लगाया था। वैभव ने उनसे एक गेंद कम खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। खास बात यह रही कि उन्होंने केवल 16 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया था।

2. लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन

वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखते हुए केवल 40 गेंदों में 150 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

इससे पहले दूसरा सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड भी वैभव के नाम था। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बिहार की ओर से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 59 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं, एबी डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 64 गेंदों में 150 रन बनाए थे।

3. एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में कुल 28 छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत ए की पारी के 12वें ओवर में उन्होंने लगातार चार गेंदों पर चार छक्के लगाए थे। इस दौरान उन्होंने अपना 24वां छक्का लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद भी उनका आक्रामक अंदाज जारी रहा और उन्होंने छक्कों की संख्या 28 तक पहुंचा दी।

4. लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक

वैभव ने केवल शतक और 150 रन ही नहीं, बल्कि दोहरा शतक भी बेहद तेजी से पूरा किया। उन्होंने महज 52 गेंदों में 200 रन का आंकड़ा छू लिया। इसके साथ ही वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के चाड बोवेस के नाम था। उन्होंने 2024 में कैंटरबरी की ओर से ओटागो के खिलाफ 103 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था। वैभव ने इस रिकॉर्ड को 51 गेंदों के अंतर से पीछे छोड़ दिया। हालांकि, दोहरा शतक पूरा करने के बाद वह बेसिल हमीद की गेंद पर कैच आउट हो गए और 204 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

5. 16 गेंदों में दो बार अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

वैभव के नाम पहले से ही लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था। यूएई के खिलाफ उन्होंने 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा करके इस उपलब्धि को फिर दोहराया। इसके साथ ही वह 16 या उससे कम गेंदों में दो बार अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

इससे पहले भी वैभव अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर चुके हैं। 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन बनाए थे और भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भी उन्होंने यूएई के खिलाफ 42 गेंदों में 144 रन की पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें – बल्ले के पिछले हिस्से और सीने से टकराकर उछली गेंद, लाबुशेन के अजीब ढंग से आउट होने का वीडियो वायरल!

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है