न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच हारने के बाद, क्या भारत Wtc फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा?

नवम्बर 25, 2026

Spread the love
Team India (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड दौरे पर मौजूद टीम इंडिया, इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कीवी टीम से दो-दो हाथ कर रही है। बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्राॅ पर खत्म हुआ, जिसके भारत खबर लिखे जाने तक बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पाॅइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बना हुआ है।

इस बीच, क्रिकेट फैंस यह जानने को उस्तुक नजर आए कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में, अगर भारतीय टीम को मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़े, तो क्या वह जारी साइकल की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा? तो आइए, आपको इस खबर के माध्यम से आपको इस बारे में जानकारी देते हैं:

भारत के बचे हुए टेस्ट मैच

कुल मैच – 6
टीम – बनाम न्यूजीलैंड एक मैच, बनाम ऑस्ट्रेलिया पांच मैच
वेन्यू – बनाम न्यूजीलैंड अवे, बनाम ऑस्ट्रेलिया होम
वर्तमान WTC स्थिति – 4
पाॅइंट प्रतिशत – 50.00

अगर भारत क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच हार जाता है, तो क्या होगा?

अगर भारत क्राइस्टचर्च में हार जाता है और ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड को 4-0 से हरा देता है, तो भारत को टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करने के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सभी पांचों मैच जीतने होंगे। ऐसी स्थिति में, अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-0 से जीतता है, तब भी उसे अन्य मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा, क्योंकि 3-0 से कम की जीत उसे रेस से बाहर कर सकती है। वहीं, अगर न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च में जीत जाता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से 4-0 से हार जाता है, तो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 5-0 से जीत हासिल करके भारत टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर सकता है।

अगर भारत क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच जीत जाता है, तो क्या होगा?

अगर भारत क्राइस्टचर्च में जीत जाता है और ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड को 4-0 से हरा देता है, तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5-0 या 4-0 से जीत, भारत के लिए टॉप-2 में जगह पक्की कर देगी। हालांकि, अगर नतीजा 4-1 रहता है, तो ऑस्ट्रेलिया भारत से आगे निकल जाएगा। ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 63.64% हो जाएगा, जबकि भारत का 61.11% रहेगा। अगर भारत अपने बाकी सभी मैचों में लगातार जीत (6-0 का रिकॉर्ड) हासिल कर लेता है, तो उसका जीत प्रतिशत 66.67% हो जाएगा। फिर भी, क्वालिफिकेशन इस बात पर निर्भर करेगा कि न्यूजीलैंड या दक्षिण अफ्रीका में से कोई टॉप-2 की जगह से बाहर होता है या नहीं।

ये भी पढ़ें – NZ vs IND: पहले टेस्ट मैच से क्यों बाहर हुए मोहम्मद सिराज? दिनेश कार्तिक ने राज से उठाया पर्दा

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है