Ipl 2023: Bcci से नहीं बनी थी दादा की बात, अब दिल्ली कैपिटल्स देगी गांगुली का साथ

मार्च 16, 2023

Spread the love

This content has been archived. It may no longer be relevant

Sourav Ganguly and Delhi Capitals (Image Credit- Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है और इस शानदार टूर्नामेंट से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी फ्रेंचाइजी का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया है।

बता दें, 2019 में सौरव गांगुली को BCCI का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्होंने 2022 तक इस कार्यकाल को संभाला। कई लोग उनके काम से खुश थे वहीं कुछ लोगों को उनके काम करने का तरीका सही नहीं लगा और इसी वजह से उन्हें दोबारा BCCI अध्यक्ष के रूप में नियुक्त नहीं किया गया।

फिलहाल तमाम भारतीय फैंस इस बात से काफी खुश हैं कि सौरव गांगुली को एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग में वो देखेंगे। दिल्ली कैपिटल्स में अपने आधिकारिक टि्वटर अकाउंट में इस बात को साझा किया। उन्होंने सौरव गांगुली जिन्हें दादा के नाम से भी जाना जाता है उनकी तस्वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में साझा किया और उसके कैप्शन में लिखा कि, ‘ ‘घोषणा’, सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स में डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के रूप में वापसी कर रहे हैं। वेलकम बैक, दादा।’

दिल्ली फ्रेंचाइजी की ओर से किया गया ट्वीट:

बता दें, दादा 2019 में भी दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर रह चुके हैं। अपनी इस नई जिम्मेदारी पर सौरव गांगुली ने कहा है, ‘मैं दिल्ली कैपिटल्स में वापसी पर उत्साहित हूं। पिछले कुछ महीनों से मैं दिल्ली कैपिटल्स की अलग-अलग टीमों से जुड़ा रहा। WPL में दिल्ली फ्रेंचाइजी की महिला टीम और SA20 की प्रिटोरिया कैपिटल्स के साथ मेरा सफर शानदार रहा और अब मैं IPL के आगामी सत्र का इंतजार कर रहा हूं।

मेरे पिछले कार्यकाल के दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया था। इस बार भी मुझे ऐसी ही उम्मीद है। मैं इस बार पहले ही खिलाड़ियों के साथ जुड़ चुका हूं और मैं इन्हें एक मजबूत ग्रुप के तौर पर देखना चाहता हूं। उम्मीद है अगले कुछ महीने हम सभी का समय अच्छा बीतेगा।’

इस बार दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर करेंगे। ऋषभ पंत अभी भी अपनी चोट से उभरे नहीं है और इसी वजह से वो आगामी सत्र में नहीं खेल पाएंगे।

IPL 2023 के लिए ये रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम:

डेविड वार्नर (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, फिलिप सॉल्ट, राइली रूसो, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, एनरिच नोर्त्जे, चेतन साकरिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है