टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ कुछ ऐसा, बेन स्टोक्स ने बनाए अजीबोगरीब रिकॉर्ड

जून 4, 2023

Spread the love

This content has been archived. It may no longer be relevant

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ कुछ ऐसा, बेन स्टोक्स ने बनाए अजीबोगरीब रिकॉर्ड

बेन स्टोक्स 146 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अनोखा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले कप्तान भी बन गए हैं।

Ben Stokes (Image Credit- Twitter)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने अपनी शानदार कप्तानी से अपनी टीम को जीत दिलाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दरअसल, जब से उन्होंने कप्तानी संभाली है इंग्लैंड की टीम ने काफी कमाल के प्रदर्शन किए हैं। बता दें कि उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने अब तक कुल 13 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से इस टीम ने 11 में शानदार जीत दर्ज की है।

वहीं आयरलैंड के खिलाफ हुए एकमात्र टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। बल्लेबाज से लेकर इस टीम के गेंदबाज तक ने अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से काफी सुर्खियां बटोरी। इंग्लैंड ने इस मुकाबले में आयरलैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। वहीं इस मुकाबले में बेन स्टोक्स ने अजीबोगरीब रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

बेन स्टोक्स ये अनोखा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने

बता दें कि बेन स्टोक्स एक ऐसे कप्तान बन चुके हैं, जिन्होंने बिना बैटिंग, बॉलिंग या विकेटकीपिंग किए ही अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस तरह बेन स्टोक्स 146 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अनोखा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले कप्तान भी बन गए हैं।

आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बेन स्टोक्स ने ना बल्लेबाजी की और ना गेंदबाजी। दरअसल, उनकी बल्लेबाजी दोनों ही पारियों में नहीं आई और ना ही उन्होंने इस मुकाबले में गेंदबाजी की। लेकिन सिर्फ कप्तानी करते हुए उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई।

ऐसा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब कोई कप्तान बिना बैटिंग, बॉलिंग या विकेटकीपिंग किए हुए ही मुकाबला अपने नाम कर लिया हो। वहीं बेन स्टोक्स आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। आयरलैंड के खिलाफ 10 विकेट की शानदार जीत के साथ उनकी टीम ने उन्हें शानदार तोहफा दिया है।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है