महेंद्र सिंह धोनी और नीरज चोपड़ा के बीच यह रही तीन बड़ी समानता

अगस्त 13, 2024

Spread the love
MS Dhoni and Neeraj Chopra (Pic Source-X)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स में गिना जाता है। महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। बता दें, धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

जैसे क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी काफी प्रसिद्ध नाम है वैसे ही जैवलिन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा काफी जाना-माना नाम है। हाल ही में नीरज चोपड़ा ने पहले ओलंपिक 2024 में रजत पदक अपने नाम किया था। उनका प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। बता दें, नीरज चोपड़ा भारत के पहले एथलीट बने थे जिन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

आज हम आपको बताते हैं महेंद्र सिंह धोनी और नीरज चोपड़ा के बीच तीन समानताओं के बारे में।

1- जीतने की सोच

Neeraj Chopra (Image Credit- Twitter X)

महेंद्र सिंह धोनी को जब भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था तब वो काफी युवा थी। हालांकि उनकी कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी इवेंट्स की ट्रॉफी को जीता। यही नहीं धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में पहला स्थान हासिल किया।

ऐसे ही नीरज चोपड़ा ने भी अपने खेल में हमेशा ही जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अभी तक नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के बाद से जितने भी इवेंट्स में हिस्सा लिया है उन सब में उन्होंने मेडल जीता है। जुलाई 23, 2024 के मुताबिक वो रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है