IPL 2024 Auction: तीन बेहतरीन खिलाड़ी जिन्होंने MI और CSK दोनों ही टीमों को अपने लिए बोली लगाने पर कर दिया मजबूर

जनवरी 9, 2024

Spread the love
Pat Cummins (Photo Source: X/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी 19 दिसंबर 2023 को हुई थी। इस नीलामी में कई शानदार खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगाई गई थी। सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी टीमों में कई बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया था।

इस ऑक्शन में मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

कुछ ऐसी भी खिलाड़ी थे जिन पर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही फ्रेंचाइजियों ने बोली लगाई। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन पर इन दोनों ही फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई।

1- रॉबिन मिंज

Robin Minz (Image Credit- Twitter X)

रॉबिन मिंज झारखंड के हैं। उनका भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। जुलाई महीने में UK में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के कैंप में उनकी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कला देखी गई थी। कई लोगों को उनका प्रदर्शन काफी अच्छा लगा था।

इस युवा खिलाड़ी के ऊपर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों ने ही बोली लगाई। जब यह बोली एक करोड़ तक पहुंच गई तब चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने हाथ पीछे कर लिए। इसके बाद गुजरात टाइटंस इस लिस्ट में शामिल हुआ और उन्होंने रॉबिन मिंज को 3.6 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है