Ipl 2024 में Dc को लगातार मैच जीतने के लिए इन 3 चीजों को बेहतर करना है बेहद जरूरी

अप्रैल 4, 2024

Spread the love
Delhi Capitals (Photo Source: IPL Official Website)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 4 मैच खेले हैं जिसमें एक में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि तीन में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 की अंक तालिका में दो अंकों के साथ 9वें पायदान पर है।

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने अभियान की शुरुआत पंजाब किंग्स के खिलाफ हार से की थी। इसके बाद टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पहला मैच इस सीजन का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीता। हालांकि 3 अप्रैल को खेले गए मैच में डीसी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 106 रनों से हराया। टीम इस समय आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पा रही है। आज हम आपको बताते हैं तीन मुख्य कारण आखिर क्यों दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में अभी तक काफी निराशाजनक रहा है।

1- बल्लेबाजी डिपार्टमेंट में खराब प्रदर्शन

Mitchell Marsh. (Photo Source: IPL/BCCI)

दिल्ली कैपिटल्स के पास कई अच्छे बल्लेबाज है लेकिन वो इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के टॉप 4 खिलाड़ी अभी तक लगातार बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं और यही वजह है की टीम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

डेविड वार्नर को हर मैच में शुरुआत काफी अच्छी मिली लेकिन सिर्फ एक बार ही वो इस सीजन में अर्धशतक जड़ पाए। मिचेल मार्श का इस सीजन में चार पारी में 23 रन सर्वाधिक स्कोर रहा है। केकेआर के खिलाफ अनुभवी खिलाड़ी बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए थे। पृथ्वी शॉ ने सीएसके के खिलाफ 43 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ युवा सलामी बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है