किसी भी खिलाड़ी को कप्तान बना ले Mi टीम, लेकिन रोहित शर्मा की दीवानगी कम नहीं होगी

मार्च 22, 2024

Spread the love
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

सालों बाद रोहित शर्मा IPL में बतौर खिलाड़ी खेलने वाले हैं, वहीं उनकी जगह हार्दिक पांड्या अब से MI टीम की कप्तानी करेंगे। लेकिन कप्तानी से हटाए जाने के बाद भी हिटमैन का क्रेज कम नहीं हुआ है, जिसका नजारा देखने को मिला एयरपोर्ट और फ्लाइट में। जहां रोहित के फैन्स उनकी सिर्फ एक झलक देखना चाहते थे।

MI टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में बनी थी सबसे सफल टीम

जी हां, IPL इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब MI और CSK टीम ने जीते हैं, दोनों टीमों ने 5-5 खिताब अपने नाम किए हैं। वहीं मुंबई टीम ने जब-जब भी IPL ट्रॉफी जीती है, तब-तब रोहित शर्मा टीम के कप्तान रहे हैं। ऐसे में इस सीजन में टीम अपने छठे खिताब को जीतने के इरादे से उतरेगी और हार्दिक के लिए ये आसान काम नहीं रहने वाला है IPL 2024 में।

रोहित शर्मा ने ट्रॉफी के साथ-साथ फैन्स भी कमाए हैं करियर में

*MI टीम ने अहमदाबाद जाने वाला एक वीडियो किया इंस्टाग्राम पर शेयर।

*वीडियो में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का देखने को मिला है शानदार क्रेज।

*जहां एयरपोर्ट पर फैन्स ले रहे थे हिटमैन के साथ एक के बाद एक सेल्फी।

*तो फ्लाइट के अंदर भी पूर्व कप्तान रोहित फैन्स के बीच फंस गए थे ।

इस वीडियो में देखने को मिल रहा है रोहित शर्मा का क्रेज

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

हार्दिक ने खास मौके पर खास रील वीडियो शेयर की है

वहीं आज से IPL का आगाज होने जा रहा है, उससे पहले हार्दिक पांड्या ने एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में हार्दिक ने अपने शुरूआत के और अभी के IPL वाले दिन दिखाए हैं, साथ ही में वीडियो के शुरूआत में पांड्या ने बोला है कि वो जो कुछ भी हैं आज IPL के कारण है और IPL ने उनकी पहचान बनाई है फैन्स के बीच में। अब देखना अहम होगा की पांड्या क्या अपनी कप्तानी में टीम को खिताब जीता पाते हैं या नहीं।

ये है पांड्या की वो नई वाली रील वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है