क्या दिन आ गए! हिटमैन के नाम पर Mumbai Indians सोशल मीडिया के लाइक्स बढ़ा रही है

मार्च 22, 2024

Spread the love
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

Mumbai Indians और रोहित शर्मा के बीच अब पहले वाला रिश्ता नहीं रहा है, फैन्स के अलावा खुद हिटमैन को भी अचानक MI की कप्तानी से हटाए जाना पसंद नहीं आया है। इस बीच MI टीम रोहित शर्मा के नाम पर सोशल मीडिया लाइक्स बढ़ाने में लगी है और फैन्स के इमोशनस का फायदा उठा रही है।

कायम है हिटमैन का सुपर क्रेज

भले ही Mumbai Indians टीम ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया हो, लेकिन आज भी फैन्स हिटमैन को खूब प्यार कर रहे हैं। जिसका नजारा MI टीम के नए वीडियो में देखने को मिला था, जहां फैन्स ने रोहित को एयरपोर्ट और फ्लाइट में  घेर लिया था और सेल्फी लेते हुए नजर आए थे जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Mumbai Indians अब रोहित के नाम पर सोशल मीडिया की दुकान चला रही है

*Mumbai Indians टीम अब लगातार करने लगी है रोहित शर्मा को लेकर पोस्ट शेयर।

*फैन्स हार्दिक के मुकाबले रोहित शर्मा के पोस्ट कर रहे हैं ज्यादा से ज्यादा लाइक।

*ऐसे में MI टीम ने अब नया वीडियो पोस्ट किया है पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का।

*SLOW MOTION वीडियो में हिटमैन बल्लेबाजी के लिए जाते हुए नजर आए।

रोहित शर्मा का Mumbai Indians ने ये वीडियो किया है पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

काफी इंतजार के बाद जसप्रीत बुमराह जुड़े हैं टीम के साथ

कई दिनों से MI टीम के सभी खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे, वहीं सभी को सिर्फ रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह का इंतजार था। फैन्स का ये इंतजार धीरे-धीरे खत्म हुआ, जहां पहले हिटमैन टीम के साथ जुड़े और अब जसप्रीत बुमराह भी MI टीम में एंट्री ले चुके हैं। वहीं बुमराह के अहमदाबाद पहुंचने का वीडियो खुद MI टीम ने शेयर किया है और ये खिलाड़ी उत्साह से लबरेज नजर आ रहा है। MI टीम अपना पहला मैच गुजरात टीम के खिलाफ अहमदाबाद में 24 मार्च के दिन खेलेगी और उसके लिए पूरी टीम अहमदाबाद भी पहुंच गई है।

MI ने बुमराह से जुड़ा ये वीडियो किया है शेयर

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है