फैन्स के बीच है केएल को लेकर कमाल का क्रेज, जगह-जगह सुनाई देता है राहुल-राहुल का शोर

मार्च 22, 2024

Spread the love
KL Rahul (Image Credit- Instagram)

एक बार फिर से IPL में केएल राहुल LSG टीम की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं, भले ही ये खिलाड़ी बार-बार चोटिल होता रहता है लेकिन उसके बाद भी केएल का क्रेज फैन्स के बीच बना रहता है। जिसका सबूत दे रहा है LSG टीम का नया वीडियो, जिसमें राहुल को लेकर फैन्स पागल हो रहे हैं।

लंबे समय बाद वापसी कर रहा है ये खिलाड़ी

जी हां, केएल राहुल की मैदान पर लंबे समय बाद वापसी हो रही है, ये खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज का हिस्सा था। लेकिन पहले ही मैच के दौरान केएल चोटिल हो गए थे और बाकी के 4 टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। ऐसे में LSG टीम के साथ जुड़ने से पहले राहुल ने जमकर बल्लेबाजी अभ्यास किया था और अपनी फिटनेस पर भी काम किया था। अब देखना होगा की क्या इस बार केएल की कप्तानी में LSG टीम प्लेऑफ में जगह बना पाती है या फिर से टीम का खिताब जीतने का सपना टूट जाता है।

क्या बात है! केएल राहुल के लिए भी क्रेजी होते हैं फैन्स

*LSG टीम ने सोशल मीडिया पर अपने कप्तान का एक वीडियो किया शेयर।

*जहां इस वीडियो में कप्तान केएल मिल रहे हैं टीम के साथी खिलाड़ियों से।

*इस दौरान LSG के कप्तान राहुल को देखने पहुंचे थे ढेर सारे फैन्स।

*वहीं इतने सारे फैन्स को देख काफी खुश हुए कप्तान केएल भी।

एक नजर केएल राहुल के इस वीडियो पर डालते हैं

View this post on Instagram

A post shared by Lucknow Super Giants (@lucknowsupergiants)

पूरी तरह अभ्यास कर के लौटा ये खिलाड़ी

View this post on Instagram

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

अब पहले जैसा नहीं रहा IPL

खिलाड़ियों के लिए IPL में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है, लेकिन फैन्स के लिए IPL पूरी तरह बदल चुका है। जहां 2024 के सीजन से रोहित और धोनी कप्तान नहीं खिलाड़ी के तौर पर खेलने उतरेंगे, साथ ही विराट तो काफी पहले कप्तानी छोड़ चुके हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि, एक नए युग के IPL का आगाज होने जा रहा है और ये IPL शायद पुराने फैन्स को पसंद ना आए।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है