राजस्थान रॉयल्स को कभी माफ नहीं करेगी ये फैन, फूट-फूटकर रोने लगी थी टीम की हार देख

मई 25, 2024

Spread the love
(Photo Source: X/Twitter)

एक बार फिर से राजस्थान रॉयल्स की टीम खिताब जीतने से चूक गई, जहां क्वालीफायर 2 में संजू की सेना SRH के खिलाफ ढेर हो गई। जिसके बाद RR टीम का हर एक खिलाड़ी काफी ज्यादा निराश था, तो इस बीच टीम की एक फैन के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे और अब उस फैन की तस्वीरें सुपर वायरल हो रही है।

ध्रुव जुरेल की हो रही है जमकर तारीफ

इस अहम मैच में एक तरफ राजस्थान रॉयल्स का हर एक प्रमुख बल्लेबाज फेल रहा, तो दूसरी ओर ध्रुव जुरेल ने दमदार बल्लेबाजी कर सभी से तारीफ बटोरी। जहां क्वालीफायर 2 में जुरेल ने SRH के खिलाफ 35 गेंदों में नाबाद 56 रनों की पारी खेली, इस दौरान एक गेंद उनके गले पर भी जा लगी थी लेकिन उसके बावजूद वो 22 गज पर डटे रहे। पूरे सीजन दमदार प्रदर्शन करने वाले संजू ने इस मैच में 10 रन बनाए, तो रियान 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

राजस्थान रॉयल्स की हार नहीं देख पाई ये फैन

*क्वालीफायर 2 में SRH टीम ने दमदार प्रदर्शन कर राजस्थान टीम को दी करारी मात।

*RR टीम की हार देख एक फैन हुई काफी निराश, स्टेडियम में निकले इस फैन के आंसू।

*राजस्थान रॉयल्स की इस फैन को रोता देख, हर कोई हो गया काफी ज्यादा उदास।

*फैन के आंसू नहीं रूक रहे थे, साथ ही ये फैन बाद में कैमरामैन पर भी हो गई गुस्सा।

इस फैन की तस्वीरें वायरल हो रही है

(Photo Source: X/Twitter)

राजस्थान रॉयल्स का खेमा हार के बाद

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

2022 में भी खिताब के काफी करीब आ गई थी RR

जी हां, साल 2022 में भी राजस्थान टीम खिताब जीतने के काफी करीब आ गई थी, लेकिन उसके बाद टीम का सपना टूट गया था दूसरी बार चैंपियन बनने का। जहां साल 2022 में RR टीम का फाइनल में सामना गुजरात से हुआ था, इस दौरान हार्दिक की कप्तानी वाली टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया था। वैसे RR टीम ने आज तक एक ही बार खिताब जीता है और ये खिताब टीम ने साल 2008 में जीता था जब पहली बार लीग खेली गई थी।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है