अंक तालिका में Srh टीम नीचे से टॉप करने में लगी है, उसके बाद भी खिलाड़ियों की मस्ती जारी है

अप्रैल 1, 2025

Spread the love
(Image Credit-Instagram)

IPL 2025 के आगाज से पहले हर कोई सनराइजर्स हैदराबाद को सबसे मजबूत टीम बता रहा था, जिसका कारण था इस टीम में शामिल धाकड़ खिलाड़ी। लेकिन अब कहानी एक दम अलग नजर आ रही है, जहां पिछले साल का फाइनल खेलने वाली टीम जीत के लिए संघर्ष कर रही है लेकिन खिलाड़ियो की मस्ती रूकने का नाम नहीं ले रही है।

लगातार हार मिली है हाल ही में SRH टीम को

सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने एक से बढ़कर एक शानदार बल्लेबाज और गेंदबाज हैं, साथ ही टीम ने सीजन का आगाज भी जीत के साथ किया था और राजस्थान को मात दी थी। लेकिन उसके बाद टीम को लगातार 2 मैचों में हार मिली है, जिसने टीम के फैन्स को काफी निराश किया है। साथ ही SRH टीम अब अंक तालिका पर नीचे जाने लगी है, ऐसे में इस समय ये टीम 8वें स्थान पर है।

लगातार हार के बाद भी खूब मस्ती कर रहे हैं SRH के खिलाड़ी

*पहली जीत के बाद लगातार दो मैच हार चुकी है इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद टीम।

*लेकिन उसके बाद भी SRH टीम के खिलाड़ियों को नहीं है किसी तरह की कोई भी टेंशन।

*टीम के वीडियों में खिलाड़ी यात्रा के दौरान मजाक-मस्ती करते हुए नजर आए।

*सबसे ज्यादा खुश ईशान किशन थे, तो शमी कोलकाता के खाने के बारे में बात कर रहे थे।

SRH टीम का ये वीडियो आया है सोशल मीडिया पर सामने

View this post on Instagram

A post shared by SunRisers Hyderabad (@sunrisershyd)

राहुल चाहर के इस वीडियो पर भी डालते हैं एक नजर

View this post on Instagram

A post shared by SunRisers Hyderabad (@sunrisershyd)

RCB और DC टीम अभी टॉप 2 में बनी हुई है

वहीं IPL 2025 में अभी तक RCB टीम और दिल्ली टीम ने काफी धाकड़ प्रदर्शन किया है, जिसका सबूत अंक तालिका दे रही है। दिल्ली और RCB टीम ने अभी तक इस सीजन में 2-2 मैच खेले हैं, ऐसे में इन टीमों ने अपने-अपने दोनों मैच जीते हैं। जिसके बाद RCB टीम अंक तालिका के पहले स्थान पर मौजूद है, तो दिल्ली टीम दूसरे स्थान पर है। वहीं इस समय 10वें स्थान पर KKR टीम है, जिसने IPL 2024 का खिताब जीता था।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है