अंबाती रायुडू ने बताया उन खिलाड़ियों का नाम, जो Mi की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने का कर सकते हैं काम

मार्च 16, 2025

Spread the love
Ambati Rayudu And Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

मुंबई इंडियंस का नाम IPL की सबसे सफल टीमों में आता है, लेकिन काफी समय से ये टीम अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। ऐसे में इस बार फैन्स को टीम से धाकड़ प्रदर्शन की उम्मीद होगी, इस बीच अंबाती रायुडू ने उन खिलाड़ियों का नाम बताया है जिन्हें मुंबई टीम की अंतिम 11 में मौका दिया जा सकता है।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन बताई अंबाती रायुडू ने

हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां इस वीडियो में अंबाती रायुडू ने उन खिलाड़ियों का नाम बताया जो मुंबई इंडियंस टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। बतौर ओपनर अंबाती रायुडू ने रोहित और रयान रिकेल्टन को रखा है, उन्होंने कहा कि रयान रिकेल्टन विकेटकीपर की भी भूमिका निभाएंगे। तीन नंबर पर उन्होंने तिलक वर्मा और चार नंबर पर उन्होंने सूर्यकुमार यादव का नाम रखा है, वहीं रायुडू ने 5वें नंबर पर हार्दिक और 6वें नंबर पर नमन का नाम लिया। साथ ही अंबाती रायुडू की अंतिम 11 में मिचेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर का नाम शामिल था, तो 11वां स्थान उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के लिए खाली रखी।

अंबाती रायुडू का ये वीडियो आप भी देखो

View this post on Instagram

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

एक नजर डालते हैं टीम के इस वीडियो पर भी

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

मुंबई इंडियंस का पहला मैच कब है?

*22 मार्च से हो रहा है IPL 2025 का आगाज, पहले मैच में आरसीबी के सामने होगी केकेआर।

*वहीं मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन का पहला मैच 23 मार्च के दिन खेलने उतरेगी।

*जहां हार्दिक की टीम का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा चेपॉक स्टेडियम में।

*इस बार दोनों ही टीमें स्टार खिलाड़ियों से लबरेज हैं नए सीजन के लिए।

2024 का सीजन बेहद खराब गया था मुंबई इंडियंस के लिए

जी हां, IPL 2024 में मुंबई इंडियंस टीम ने बेहद खराब प्रदर्शन किया था, जहां टीम सबसे पहले प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई थी। साथ ही टीम की कप्तानी भी रोहित से लेकर हार्दिक पांड्या को दी गई थी, जिससे फैन्स काफी ज्यादा नाराज थे और उस पूरे सीजन में फैन्स ने स्टेडियम से लेकर सोशल मीडिया पर हार्दिक को खूब ट्रोल किया था और जमकर गालियां दी थी। लेकिन अब वो ही फैन हार्दिक को प्यार देते हैं और सभी चाहते हैं कि टीम इस साल दमदार प्रदर्शन करे।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है