इन दिनों पूरी मौज कर रहे हैं मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी, अगले मैच की नहीं है कोई टेंशन

मार्च 26, 2025

Spread the love
(Image Credit- Instagram)

मुंबई इंडियंस का नाम IPL की सबसे सफल टीमों में आता है, लेकिन इस सीजन टीम ने हार के साथ खाता खोला है। लेकिन उसके बाद बी टीम को ज्यादा टेंशन नहीं है, ऐसे में MI टीम के खिलाड़ी पूरी  मौज काट रहे हैं और उसी से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो रहे हैं।

IPL की टेंशन छोड़ Chill कर रही है मुंबई इंडियंस टीम

अपने दूसरे मैच से पहले मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी थोड़ा Chill कर रहे हैं, जहां टीम के सभी खिलाड़ी जामनगर में पूरी मौज काट रहे हैं। जिसके कुछ वीडियो टीम के सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं, जिसमें सभी खिलाड़ी अलग-अलग एक्टिविटी करते दिखे। इस दौरान MI के खिलाड़ियों ने गो-कार्टिंग के मजे लिए, उसके बाद कुछ खिलाड़ी वॉटर स्पोर्ट्स भी करते हुए नजर आए इन वीडियो में। वहीं वीडियो के आखिर में टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आकाश अम्बानी के साथ दिखे। खिलाड़ियों को आराम देने के लिए MI का मैनेजमेंट समय-समय ये सब करता रहता है।

किस टीम से हारा था मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच?

मुंबई इंडियंस टीम ने IPL 2025 का अपना पहला मैच 23 मार्च को खेला था, इस मैच में MI टीम का सामना CSK से हुआ था। जिसका नतीजा मुंबई टीम के पक्ष में नहीं रहा था, ऐसे में चेन्नई टीम ने इस मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया था। साथ ही एक मैच के बैन के कारण हार्दिक ये मैच नहीं खेल पाए थे और मुंबई टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की थी।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की मस्ती आप लोग भी देखो

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

एक नजर डालते हैं MI टीम के इस वीडियो पर भी

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

अगला मैच कब है मुंबई इंडियंस टीम का?

*मुंबई इंडियंस टीम अब अपना दूसरा मैच खेलेगी 29 मार्च के दिन।

*इस मुकाबले में MI टीम का सामना होगा गिल की गुजरात टीम से।

*दूसरी ओर गुजरात टीम ने भी हार के साथ किया था टूर्नामेंट का आगाज।

*जहां हाल ही में पंजाब टीम ने गुजरात को अपने पहले ही मैच में दी है मात।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है