चेन्नई सुपर किंग्स पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, इंजरी के कारण जारी Ipl 2026 से बाहर हुए जेमी ओवरटन

मई 14, 2026

Spread the love
Jamie Overton (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के जारी 19वें सीजन में पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें कि अब इंजरी के कारण टीम के हरफनमौला इंग्लिश खिलाड़ी जेमी ओवरटन टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। साथ ही इलाज के लिए उन्हें तत्काल यूके रवाना होना पड़ा है।

सीएसके ने खिलाड़ी के चोटिल होने के अपडेट को 13 मई की देर रात को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दी। सीएसके ने एक्स पर लिखा- “जेमी ओवरटन की दाहिनी जांघ में चोट लगी है और आगे के मूल्यांकन और इलाज के लिए वह यूके लौटेंगे।”

तो वहीं, यह पहली बार नहीं है जब सीएसके को किसी चोटिल खिलाड़ी के बाहर होने से परेशानी हुई है। इस हफ्ते बुधवार को टीम ने रामकृष्ण घोष के रिप्लेसमेंट के तौर पर Macneil Noronha को टीम में शामिल किया था।

साथ ही अब जबकि प्लेऑफ से पहले टीम के लिए हर एक मैच करो या मरो वाला है, उससे पहले जेमी ओवरटन का यूं चोटिल होना, सीएसके के लिए किसी झटके से कम नहीं हैं। ओवरटन टी20 क्रिकेट में किफायती गेंदबाजी करने के साथ, आखिरी के ओवरों में बल्ले से अहम योगदान देने का दम रखते हैं।

आईपीएल 2026 में सीएसके के चोटिल हुए खिलाड़ियों की सूची

क्रमांक खिलाड़ी का नामचोट/कारण
1नाथन एलिसहैमस्ट्रिंग इंजरी
2मैथ्यू शाॅर्टअंगूठे की चोट
3आयुष मातरेसीजन से बाहर
4खलील अहमदसीजन से बाहर
5एमएस धोनीपिंडली में खिंचाव के कारण अभी तक कोई मैच नहीं खेल पाए हैं
6रामकृष्ण घोषपैर में फ्रैक्चर
7डेवाल्ड ब्रेविसफिटनेस कारणों से पहला हाफ नहीं खेले
8जेमी ओवरटनदाहिनी जांघ में चोट

सीएसके का अगला मैच 15 मई को

दूसरी ओर, अब चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है। दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ स्थित इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिहाज से इस मैच में सीएसके को हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। टीम फिलहाल 11 मैचों बाद 12 अंक लिए, पाॅइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर मौजूद है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है