धोनी-पंत की पारी पड़ी सब पर भारी, साक्षी भाभी भी कर रही है तारीफ इस बारी

अप्रैल 1, 2024

Spread the love
Dhoni And Sakshi (Image Credit- Instagram)

धोनी और पंत की जोड़ी को गुरू-चेले की जोड़ी कहा जाता है, वहीं कल दिल्ली और चेन्नई के मैच में दोनों ने अपनी बल्लेबाजी का जमकर जलवा दिखाया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इन दोनों का तेजी से ट्रेंड होने लगा, इस बीच माही की वाइफ यानी की साक्षी भाभी की भी इंस्टा स्टोरी तेजी से वायरल हो गई।

दिल्ली ने खोल लिया जीत का खाता

जी हां, अभी तक दिल्ली टीम लगातार हार की कहानी लिख रही थी, लेकिन चेन्नई के खिलाफ टीम ने पहली बार जीत की कहानी लिखी। वहीं DC टीम IPL 2024 में 3 मैच खेल चुकी है, जिसमें से टीम को शुरूआती 2 मैच में हार मिली थी और कल टीम ने पहली जीत अपने नाम की है। तो दूसरी ओर CSK को 2024 की पहली हार का सामना कल करना पड़ा है और टीम इस हार के लिए तैयारी नहीं थी।

साक्षी भाभी हैरान थी धोनी और पंत की धाकड़ बल्लेबाजी देख

*कल के मैच में पंत और धोनी ने की थी 22 गज पर धाकड़ बल्लेबाजी।

*जिसके बाद साक्षी ने इंस्टा स्टोरी पर एक खास तस्वीर शेयर की थी।

*तस्वीर में माही अवॉर्ड के साथ नजर आ रहे थे, लिखे थे 2 संदेश भी।

*जहां साक्षी ने पंत और माही की पारी को लेकर एक-एक लाइन लिखी थी।

एक नजर साक्षी भाभी की इंस्टा स्टोरी पर

मैच खत्म होने के बाद पंत और धोनी

View this post on Instagram

A post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals)

आज होगा मुंबई टीम का मुकाबला

वहीं IPL 2024 में आज एक ही मैच खेला जाएगा, ये मैच मुंबई और राजस्थान के बीच होगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा और वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा, जहां एक बार फिर से फैन्स के निशाने पर हार्दिक पांड्या रहने वाले हैं। दूसरी ओर MI टीम अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी, टीम अभी तक 2 मैच लगातार हार चुकी है। तो राजस्थान टीम के पास जीत की हैट्रिक लगाने की बारी है और टीम ने अपने 2 मैच लगातार जीते हैं। साथ ही एक फिर से सभी की नजरें हार्दिक की कप्तानी के साथ-साथ उनकी बल्लेबाजी पर भी होगी।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है