ना जाने क्यों? लेकिन हार्दिक पांड्या को देखकर वो कप्तान वाली Feeling ही नहीं आ रही है

मार्च 21, 2024

Spread the love
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

हार्दिक पांड्या की खुशी इस समय अलग पर है, जहां ये खिलाड़ी रोहित की जगह इस सीजन से MI टीम की कप्तानी करने उतरेगा। इस बीच सभी IPL कप्तानों का ट्रॉफी के साथ में तस्वीरों के अलावा एक वीडियो भी आया है, जिसमें हार्दिक का स्वैग अलग ही नजर आ रहा है और धोनी के फैन्स को ये वीडियो पसंद नहीं आया है।

IPL के एक ERA का अंत हो गया है

जी हां, IPL 2024 में रोहित के अलावा आपको धोनी भी कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे, जहां हाल ही में धोनी ने CSK की कप्तानी को अलविदा किया है और उनकी जगह RUTURAJ कप्तान बने हैं। ऐसे में IPL के एक ERA का अंत हो गया है और फैन्स को अब विराट के बाद रोहित और धोनी भी बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं। वैसे विराट को तो RCB की कप्तानी छोड़े काफी समय हो गए हैं और वो टीम को खिताब नहीं जीता पाए थे अपनी कप्तानी में।

हार्दिक पांड्या को देखकर वो कप्तानी वाली बात नजर नहीं आ रही

*22 मार्च से होने जा रहा है IPL 2024 का आगाज, चेन्नई में होगा पहला मैच।

*उससे पहले IPL के सोशल मीडिया पर ट्रॉफी के साथ कप्तानों का वीडियो आया।

*इस दौरान हार्दिक भी आए नजर, लेकिन वो कप्तानी वाली बात नहीं दिखी पांड्या में।

*कमेंट बॉक्स में फैन्स ने रोहित को लेकर किए कमेंट्स, कर रहे हैं हिटमैन को मिस।

इस वीडियो में नजर आए MI टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या भी

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

MI टीम ने धोनी के लिए खास पोस्ट किया है शेयर

दूसरी ओर जैसे ही धोनी ने CSK टीम की कप्तानी को अलविदा कहा, वैसे ही उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। इस बीच MI टीम ने भी माही के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए तस्वीर शेयर की है, जहां इस तस्वीर में धोनी के साथ टीम के पूर्व कप्तान रोहित भी नजर आ रहे हैं। अब ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के कप्तान नहीं रहे हैं, ऐसे में फैन्स के लिए भी एक दुख जैसा ही है।

ये तस्वीर शेयर की है MI टीम ने सोशल मीडिया पर

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है