मैच रद्द होने के बाद भी फैन बार-बार Sanju Samson को लगा रहा था आवाज, फिर जो हुआ…

मई 20, 2024

Spread the love
(Image Credit- Instagram)

Sanju Samson की कप्तानी में अब RR टीम लगातार दमदार प्रदर्शन कर रही है, जहां साल 2022 में टीम ने IPL का फाइनल खेला था और इस साल भी टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है। दूसरी ओर फैन्स में संजू का क्रेज भी कमाल का है, जो समय-समय पर नजर आ जाता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है मैच रद्द होने के बाद।

कप्तानी के अलावा बल्लेबाजी में भी सुपर हिट हैं Sanju Samson

जी हां, राजस्थान टीम के कप्तान Sanju Samson बल्लेबाजी में सुपरहिट साबित हुए हैं इस बार, साथ ही कई मौकों पर उन्होंने टीम को जीत भी दिलाई है। संजू ने इस सीजन अभी तक अपनी टीम के लिए कुल 504 रन बनाए हैं, साथ ही इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक भी निकले हैं। वहीं अंक तालिका पर नंबर तीन पर मौजूद RR टीम के लिए अभी तक टॉप स्कोरर रियान पराग है, जिन्होंने 531 रन बनाए हैं।

Sanju Samson को सबसे प्यारे उनके फैन्स हैं

*कल बारिश के कारण रद्द हो गया था RR बनाम KKR टीम का मैच।

*जिसके बाद एक फैन लगा रहा था कप्तान Sanju Samson को आवाज।

*कुछ देर बाद कप्तान संजू ने दी इस फैन को अपनी प्रैक्टिस जर्सी।

*जिसे लेकर ये छोटू फैन दिखा हद से ज्यादा ही उत्साहित।

इस वीडियो में Sanju Samson ने फैन को दिया खास गिफ्ट

View this post on Instagram

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

एलिमिनेटर किसके खिलाफ खेली RR टीम?

लीग स्टेज में RR टीम को लगातार 4 हार का नुकसान हुआ है, जहां ये टीम अब अंक तालिका पर तीसरे स्थान पर आ गई है। ऐसे में अब संजू की सेना को एलिमिनेटर मुकाबला खेलना होगा, जो 22 मई के दिन खेला जाएगा। इस मैच में राजस्थान टीम का सामना RCB से होगा, वहीं जो टीम इस मुकाबले को हारेगा वो खिताब जंग से सीधा बाहर हो जाएगा। वहीं इस एलिमिनेटर मुकाबले को जीतने वाली टीम फिर क्वालीफायर-2 खेलेगी, जो 24 मई को होगा। इन सभी से पहले KKR और SRH के बीच क्वालीफायर-1 होगा और ये  21 मई को खेला जाएगा।

चहल और विराट का एक खास पोस्ट शेयर किया RR ने

View this post on Instagram

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है