सबूत! Mi टीम में कोई नहीं सुनता कप्तान हार्दिक पांड्या की बात, सब रहते हैं अपनी मस्ती में मस्त

अप्रैल 2, 2024

Spread the love
Image Credit- Twitter

इस समय IPL 2024 में सबसे ज्यादा खबरों में MI टीम बनी हुई है, जिसका कारण है इस टीम की लगातार तीन हार और ये टीम जीत का खाता खोलने के लिए तरस गई है। साथ ही हार्दिक पांड्या अपनी कप्तानी में फेल नजर आ रहे हैं और टीम गुटबाजी का शिकार हो चुकी है। जिसका नतीजा हर मैच में नजर आता है, तो टीम भी कप्तान की बात नहीं सुनती है।

किस-किस से हार मिली है MI टीम को?

IPL 2024 का सफर MI टीम ने इस बार हार्दिक पांड्या की कप्तानी में शुरू किया था, लेकिन ये शुरूआत हार के साथ हुई और आगे भी कहानी नहीं बदली। जहां टीम को पहले मैच में गुजरात ने हराया, उसके बाद MI को SRH से हार मिली और अब टीम राजस्थान के खिलाफ हारकर अंक तालिका के नीचे पहुंच गई है।

MI टीम के खिलाड़ी खुद नहीं मानते हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान

*अभी तक MI टीम IPL 2024 में एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

*इस बीच कल के मैच से कप्तान हार्दिक पांड्या की एक तस्वीर आई है।

*जहां इस तस्वीर में पांड्या अपनी टीम से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

*लेकिन इस दौरान एक भी एक भी खिलाड़ी पांड्या की बात को नहीं सुन रहा है।

कल मैच से MI टीम के कप्तान की ये तस्वीर वायरल हो रही है

Image Credit- Twitter

हार्दिक पांड्या ने अब सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर डाला

वहीं मुंबई टीम के तीन लगातार मुकाबले हारने के बाद, कप्तान हार्दिक पांड्या ने फैन्स के साथ में एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है।जहां पांड्या ने टीम की एक तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है कि- हम वो टीम में जो कभी हार नहीं मानती और लड़ती रहती है। दूसरी ओर पांड्या को इस पोस्ट पर फैन्स ने अपना समर्थन दिया है और कुछ फैन्स ने फिर से उन्हें मैदान की तरह यहां भी ट्रोल किया है। अब देखना अहम होगा की टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है आगे आने वाले मुकाबलों में।

एक नजर डालते हैं पांड्या के उस पोस्ट पर

View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है