हार्दिक-ईशान की खुशी तो असली है, लेकिन रोहित शर्मा की इस हंसी के पीछे बहुत गम है

मार्च 21, 2024

Spread the love
Rohit, Hardik And Ishan (Image Credit- Instagram)

IPL 2024 से मुंबई टीम अब पहली वाली मुंबई टीम नहीं रहने वाली है, अब आपको रोहित शर्मा बतौर कप्तान नजर नहीं आएंगे और इस चीज ने फैन्स को MI टीम से दूर कर दिया है। साथ ही खुद हिटमैन भी अभ्यास सत्र के दौरान काफी ज्यादा उदास नजर आए, इस बीच MI टीम रोहित के नाम पर सिर्फ लाइक्स बटोर रही है सोशल मीडिया पर।

अभ्यास के दौरान रोहित शर्मा की खुशी गायब थी

जी हां, MI टीम ने जब से रोहित शर्मा से कप्तानी वापस ली है, तब से खुद हिटमैन भी खुश नहीं है। तो दूसरी ओर अब वो टीम के साथ जुड़ गए हैं। लेकिन अभ्यास सत्र के दौरान रोहित अपने पुराने वाले अंदाज में नजर नहीं आए, जहां वो इस दौरान थोड़े उदास नजर आए और टीम के साथ बाकी कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए।

रोहित शर्मा की ये असली हंसी नहीं है सच में

*MI टीम के सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों के वीडियो-तस्वीरें पोस्ट हो रही है।

*इस बीच मुंबई टीम ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की एक तस्वी की शेयर।

*तस्वीर में हिटमैन ने लगाया है THUG LIFE वाला शानदार चश्मा।

*लेकिन इस दौरान उनकी तस्वीर में मुस्कान लग रही है नकली।

MI टीम ने हाल ही में रोहित शर्मा की ये तस्वीर पोस्ट की है

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

IPL शुरू होने से पहले फैन्स को लगा बड़ा झटका

दूसरी ओर कल से IPL 2024 का आगाज होने जा रहा है, जहां इस बार पहला मैच CSK और RCB के बीच होगा। लेकिन लीग शुरू होने से पहले CSK टीम के फैन्स को बड़ा झटका लगा है, जहां अब टीम की कप्तानी धोनी ने अचानक छोड़ दी है और उनकी जगह CSK की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ करेंगे। वहीं CSK टीम के इस फैसले से फैन हद से ज्यादा हैरान है और सोशल मीडिया पर टीम के खिलाफ अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। इस बीच CSK ने भी धोनी को लेकर पोस्ट शेयर कर दिया और लिखा है कि धोनी ने खुद कप्तानी छोड़ी है।

सभी टीमों के कप्तान IPL की ट्रॉफी के साथ में

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है