DC vs MI Head to Head: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड

अप्रैल 12, 2025

Spread the love
DC vs MI (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13 अप्रैल को शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली की टीम शानदार खेल दिखा रही है, टीम ने अब तक अपने चारों मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, मुंबई इंडियंस पांच में से सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है।

आइए आपको दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आगामी मुकाबले से पहले उनका हेड टू हेड रिकॉर्ड बताते हैं।

DC vs MI Head to Head: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें 19 में MI और DC ने 16 में जीत दर्ज की है।

मैच35
दिल्ली कैपिटल्स16
मुंबई इंडियंस19
टाई00
नो रिजल्ट00

अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अब तक 11 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 7 में दिल्ली कैपिटल्स और 4 में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है।

DC vs MI: आखिरी पांच मैचों का रिजल्ट

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए आखिरी पांच मैचों में से तीन बार मुंबई ने जीत दर्ज की है।

मुंबई इंडियंस 29 रन जीता

दिल्ली कैपिटल्स 10 रन जीता

मुंबई इंडियंस 6 विकेट जीता

दिल्ली कैपिटल्स 4 विकेट जीता

मुंबई इंडियंस 5 विकेट जीता

IPL 2025, DC vs MI: संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्सः

फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा

मुंबई इंडियंसः

रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है