‘God’s Plan’- KKR के तीसरा ट्रॉफी जीतने के बाद शाहरुख खान और रिंकू ने इस अंदाज में मनाया जश्न

मई 27, 2024

Spread the love
Shahrukh Khan & Rinku Singh (Photo Source: X)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2024 फाइनल में जीत दर्ज की तो कुछ देर के बाद मैदान पर बॉलीवुड के सुपरस्टार और टीम के मालिक शाहरुख खान नजर आए। SRK ने पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाया और फैंस का शुक्रिया अदा किया। आपको बता दें कि, केकेआर की टीम तीसरी बार चैंपियन बनी है। फाइनल मैच में कोलकाता ने सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा अंदाज में मात दी।

मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान अपनी टीम के स्टार प्लेयर रिंकू सिंह से बड़ी गर्मजोशी के साथ मिलते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, मैच खत्म होने के बाद जब शाहरुख खान जब चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जब चक्कर लगा रहे थे तो उसी समय रिंकू सिंह उनके पास आए और दोनों ने एक साथ और कई बार कुछ शब्द बोलते हुए नजर आए।

मैच के बाद रिंकू सिंह से मिले शाहरुख खान

जब फैंस ने वीडियो को ध्यान से सुना तो उन्हें पता चला कि वो ‘God’s Plan’ बोल रहे थे। दरअसल ऐसा ही कुछ रिंकू सिंह ने खिताब जीतने के बाद ब्रॉडकास्टर्स से कहे और इससे पहले 16 अप्रैल को कहे थे, जब टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2 विकेट से हारी थी।

वहीं, फाइनल के बाद उन्होंने कहा था, “मेरा सात साल का सपना पूरा हो गया। आखिरकार मैं ट्रॉफी उठाऊंगा। मुझे अपनी पूरी टीम और GG सर (गौतम गंभीर) पर गर्व है। यह भगवान का प्लान (God’s Plan) है।” इसी को लेकर शाहरुख ने रिंकू के मजे लिए। आप भी ये वीडियो देख सकते हैं।

मैच की बात करें तो एसआरएच की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। हालांकि, पूरी टीम 113 रनों पर ढेर हो गई। वहीं, कोलकाता की टीम ने 114 रनों के लक्ष्य को महज 2 विकेट खोकर और 11वें ओवर में हासिल कर लिया। KKR इस जीत में पहले गेंदबाजों ने फिर बल्लेबाजों ने अपना योगदान दिया।
MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है