Ipl 2024: घर पर अब तक शर्मनाक रहा है Pbks का रिकॉर्ड, क्या इस सीजन पंजाब किंग्स की किस्मत बदल पाएंगे शिखर धवन..?

मार्च 13, 2024

Spread the love
Punjab Kings (Photo Source: Getty Images)

IPL 2024: Punjab Kings (PBKS) Records at their home ground: आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (PBKS) अब तक एक भी टाइटल नहीं जीत पाई है। पिछले कुछ सीजनों में फ्रेंचाइजी ने काफी सारे बड़े बदलाव किए हैं। केएल राहुल ने सीजन 2019 से लेकर 2021 तक पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी। केएल राहुल के पंजाब किंग्स छोड़ने के बाद मंयक अग्रवाल को कप्तान नियुक्त किया गया। मयंक अग्रवाल ने आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी। आईपीएल 2022 ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ रूपए में खरीदा था, फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2023 सीजन के लिए मंयक अग्रवाल की जगह शिखर धवन को कप्तान नियुक्त किया।

आईपीएल के आगामी सीजन में शिखर धवन पंजाब किंग्स की कप्तानी करने के लिए तैयार है। आईपीएल का पिछला सीजन पंजाब किंग्स के लिए काफी खराब रहा था, टीम 14 में से मात्र 6 ही मुकाबले जीत पाई थी, और पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर जगह बनाई थी। आगामी सीजन में टीम अपना शानदार खेल दिखाना चाहेगी।

आईपीएल 2024 ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने हर्षल पटेल (11.75 करोड़), क्रिस वोक्स (4.2 करोड़), आशुतोष शर्मा (20 लाख), विश्वनाथ प्रताप सिंह (20 लाख), शशांक सिंह (20 लाख), तनय त्यागराजन (20 लाख), प्रिंस चौधरी (20 लाख) और राइली रूसो (8 करोड़) को खरीदा है। आईपीएल 2024 के लिए पंजाब किंग्स का स्क्वॉड शानदार नजर आ रहा है। आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स पहला मुकाबला 23 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। होमग्राउंड में पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड अब तक कैसा रहा है आइए आपको बताते हैं।

होमग्राउंड मोहाली में पंजाब किंग्स (PBKS) का रिकॉर्ड

मोहाली में पंजाब किंग्स ने अब तक 61 मैच खेले हैं। जिसमें से 31 मैचों में टीम ने जीत दर्ज की है और 30 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2010 से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में पंजाब किंग्स ने कुछ मैच खेले हैं। धर्मशाला पंजाब किंग्स का दूसरा होमग्राउंड है। धर्मशाला में पंजाब किंग्स ने अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैचों में टीम ने जीत दर्ज की है और 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

IPL 2024 के लिए पंजाब किंग्स का फुल स्क्वॉड

शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम करन, कगिसो रबाडा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विदवथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, राइली रूसो

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है