This content has been archived. It may no longer be relevant
आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) आज 19 दिसंबर 2023 को दुबई में कोका कोला एरेना में शुरू है, जहां ऑस्ट्रेलिया के 2023 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान पैट कमिंस और स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इतिहास रचा।
पैट कमिंस (INR 20.50 करोड़) आईपीएल के इतिहास के अब तक के दूसरे सबसे महंगे क्रिकेटर बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रूपये में खरीदकर ऑस्ट्रेलियाई स्टार को आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा क्रिकेटर बना दिया है।
GT ने Umesh Yadav को बेस प्राइस से करीब तीन गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा
इस बीच, इस समय जारी आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) में गेंबाजो का सेट चल रहा है, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और भारत के सीनियर तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) को गुजरात टाइटंस (GT) ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है। भारतीय गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) इस मिनी-ऑक्शन 2 करोड़ रूपये के बेस प्राइस के साथ उतरे थे।
उमेश यादव (Umesh Yadav) के लिए जारी आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) में शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच काफी जंग देखने को मिली। SRH और GT के बाद मैदान में दिल्ली कैपिटल्स (DC) भी उतरी, लेकिन अंत में गुजरात ने बाजी मार ली। गुजरात टाइटंस (GT) ने उमेश यादव (Umesh Yadav) को 5.80 करोड़ रुपए में अपने खेमे में शामिल कर लिया है।
अगर उमेश यादव के आईपीएल प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने अब 141 मैचों में 136 विकेट चटकाएं हैं। इस दौरान उनका औसत 30.04 और इकॉनमी 8.38 की रही है। आईपीएल में उमेश के बेस्ट आंकड़े 4/23 हैं। उन्होंने आईपीएल में 3 बार 4 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है।