
आईपीएल 2025 का 41वां मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई की टीम ने 26 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 7 विकेट से जीत दर्ज की। रोहित शर्मा ने 46 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 70 रन की शानदार पारी खेली।
आइए इस मैच के बाद आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल क्या है, बताते हैं
SRH vs MI: तीसरे पायदान पर पहुंची मुंबई इंडियंस
सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें पांच में जीत और चार में मिली है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अब चौथे स्थान पर आ गई है।
गुजरात टाइटंस टॉप पर हैं पॉइंट्स टेबल के
गुजरात टाइटंस की टीम 8 मैचों में 6 जीत और 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में इस वक्त पहले स्थान पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स भी 8 मैच में 6 जीत, 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें 10-10 अंकों के साथ टॉप-6 में मौजूद है।
IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | गुजरात टाइटंस | 8 | 6 | 2 | 0 | 0 | 12 | 1.104 |
2 | दिल्ली कैपिटल्स | 8 | 6 | 2 | 0 | 0 | 12 | 0.657 |
3 | मुंबई इंडियंस | 9 | 5 | 4 | 0 | 0 | 10 | 0.673 |
4 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | 0.472 |
5 | पंजाब किंग्स | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | 0.177 |
6 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 9 | 5 | 4 | 0 | 0 | 10 | -0.054 |
7 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 8 | 3 | 5 | 0 | 0 | 6 | 0.212 |
8 | राजस्थान रॉयल्स | 8 | 2 | 6 | 0 | 0 | 4 | -0.633 |
9 | सनराइजर्स हैदराबाद | 8 | 2 | 6 | 0 | 0 | 4 | -1.361 |
10 | चेन्नई सुपर किंग्स | 8 | 2 | 6 | 0 | 0 | 4 | -1.392 |