IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बुरी खबर आई सामने, Wanindu Hasaranga हुए टूर्नामेंट से बाहर

अप्रैल 10, 2026

Spread the love
Wanindu Hasaranga (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल 2026 के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि टीम के अनुभवी श्रीलंकाई स्पिनर ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हालांकि, अभी तक जायंट्स ने हसरंगा के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है, लेकिन आगामी दो दिन में टीम उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा कर सकती है।

गौरतलब है कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड के खिलाफ मैच के बाद, हसरंगा ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है, जिसमें उन्होंने तीन विकेट हासिल किए थे। 28 वर्षीय खिलाड़ी ने श्रीलंका क्रिकेट की देखरेख में अनिवार्य फिटनेस टेस्ट नहीं दिया है, जिसके बिना उन्हें टूर्नामेंट में खेलने के लिए अपने क्रिकेट बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिलेगा।

दूसरी ओर, लखऊ सुपर जायंट्स के ग्लोबल क्रिकेट डायरेक्टर टाॅम मूडी ने केकेआर बनाम एलएसजी मैच के इतर कहा- “हम इस बात की तैयारी कर रहे हैं कि वह हमारे साथ जुड़ नहीं पाएंगे। हम उनके रिप्लेसमेंट के लिए अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं, जिसकी घोषणा 24-48 घंटों में कर दी जाएगी।”

गौरतलब है कि पिछले साल अबू धाबी में आईपीएल 2026 के ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने वानिंदु हसरंगा को दो करोड़ रुपए के बेस प्राइस में खरीदा था। हालांकि, अब ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम को उनके रिप्लेसमेंट की तलाश होगी। तो वहीं, अगर ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट्स की मानें, तो साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जाॅर्ज लिंडे हसरंगा को रिप्लेस करने की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं।

आईपीएल 2026 में LSG का सफर

तो वहीं, आईपीएल के जारी 19वें सीजन में अगर लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक तीन मैचों में हिस्सा लिया है। इस दौरान एलएसजी को 2 मैचों में जीत और 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस वक्त 4 अंक और -0.359 के रनरेट के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है