Ipl 2026: Bcci ने बेंच पर बैठे खिलाड़ियों के मूवमेंट के लिए जारी किए सख्त नियम, अब सिर्फ इन्हें मिलेगी मैदान पर एंट्री

अप्रैल 8, 2026

Spread the love
IPL 2026 (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मैच के दौरान खिलाड़ियों की गतिविधियों को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं। इन नए नियमों के तहत अब बेंच पर बैठे खिलाड़ी मैच के दौरान डगआउट के आसपास या बाउंड्री लाइन के पास बेवजह घूम नहीं सकेंगे। यह फैसला मैच के दौरान होने वाली अनावश्यक हलचल को कम करने के लिए लिया गया है।

नए नियमों के अनुसार, किसी भी टीम के केवल 16 नामित खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प सहित ही मैदान के अंदर प्रवेश कर सकते हैं। जो खिलाड़ी इस सूची में शामिल नहीं हैं, उन्हें मैदान पर आने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों को भी तभी मैदान में आने दिया जाएगा, जब उनका नाम इन 16 खिलाड़ियों की सूची में होगा।

बाउंड्री के पास भी सीमित रहेगी गतिविधि

BCCI ने यह भी तय किया है कि बाउंड्री लाइन के पास एक समय में अधिकतम पांच खिलाड़ी ही मूव कर सकते हैं। ये खिलाड़ी ड्रिंक्स या गेंद लाने जैसे काम कर सकते हैं, लेकिन उनकी संख्या तय सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए। बाकी खिलाड़ियों को डगआउट में ही बैठना होगा और वे बाउंड्री और विज्ञापन बोर्ड के बीच नहीं घूम सकेंगे।

नियमों के अनुसार, खिलाड़ियों को ड्रिंक्स केवल खास परिस्थितियों में ही मैदान पर ले जाने की अनुमति होगी, जैसे विकेट गिरने के बाद या अंपायर की अनुमति मिलने पर। साथ ही, मैदान में जाने वाले खिलाड़ी को सही क्रिकेट ड्रेस और बिब पहनना अनिवार्य होगा।

आवेश खान की घटना बनी वजह

हाल ही में आवेश खान से जुड़ी एक घटना ने इस मुद्दे को और गंभीर बना दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के दौरान अवेश खान ने बाउंड्री की ओर जा रही गेंद को मैदान में वापिस फेंक दिया था, जबकि वह उस समय खेल का हिस्सा नहीं थे। इस घटना को खेल भावना के खिलाफ माना गया और इसकी काफी आलोचना हुई।

खैर, इस नए नियमों का मुख्य उद्देश्य मैदान पर ध्यान भटकाने वाली गतिविधियों को कम करना और खेल को अधिक अनुशासित बनाना है। BCCI चाहता है कि खिलाड़ी पूरी तरह खेल पर फोकस करें और बाहरी व्यवधानों से बचें।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है