Kkr टीम के साथ खूब मेहनत कर रहे हैं गौतम गंभीर, हर खिलाड़ी को दे रहे हैं अपना समय

मार्च 20, 2024

Spread the love
(Image Credit- Instagram)

जब से KKR टीम में गौतम गंभीर की एंट्री हुई है, ये टीम एक अलग ही लय में नजर आ रही है। जहां सभी खिलाड़ी उत्साह से लबरेज है और नेट्स में जमकर मेहनत करने में लगे हैं। वहीं टीम के नेट सेशन में गंभीर का फोकस सभी खिलाड़ी पर है और वो हर खिलाड़ी के साथ में समय बिता रहे हैं।

SRK और गौतम गंभीर से जुड़ी मजेदार खबर आई थी सामने

KKR टीम के साथ बतौर मेंटोर जुड़ने के बाद गौतम गंभीर से जुड़ी कई खबरें और रिपोर्ट्स आ रही है, इस बीच गंभीर की Fees को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक कहा गया है कि SRK ने मेंटोर बनने के लिए गंभीर को Blank Cheque दिया था लेकिन ये नहीं पता कि गंभीर ने वो लिया या नहीं।

गौतम गंभीर का फोकस सिर्फ और सिर्फ IPL ट्रॉफी पर है

*KKR के सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रहे हैं वीडियो और तस्वीरें।

*जहां टीम के अभ्यास सत्र के दौरान गौतम गंभीर हैं पूरी तरह एक्टिव।

*नेट सेशन के दौरान गंभीर हर खिलाड़ी से जा कर खुद करते हैं बात।

*गौतम का फोकस टीम को सिर्फ और सिर्फ खिताब जीताने पर है।

एक नजर गौतम गंभीर की इस तस्वीर पर डालते हैं

View this post on Instagram

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

मिचेल स्टार्क ने भी शुरू की तैयारी

वहीं इस बार KKR टीम ने मिचेल स्टार्क को 24 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा है, ऐसे में टीम को इस खिलाड़ी से काफी ज्यादा उम्मीद है। दूसरी ओर स्टार्क ने टीम के साथ में अभ्यास शुरू कर दिया है, जहां उन्होंने नेट सेशन के अलावा अभ्यास मैच भी खेला था। इस दौरान उन्हें रिंकू सिंह ने खूब धोया था और छक्के लगाए थे। KKR टीम का पहला मैच SRH से होगा और ये मैच 23 मार्च के दिन कोलकाता के मैदान पर खेला जाएगा, जिसे लेकर दोनों टीमें कड़ा अभ्यास कर रही है। साथ ही इस बार श्रेयस अय्यर KKR टीम की कप्तानी करेंगे।

ये वीडियो सामने आया है मिचेल स्टार्क का

View this post on Instagram

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है