Kkr टीम के रिंकू सिंह ने बोली ऐसी फनी अंग्रेजी, फ्लाइट में मौजूद खिलाड़ी हंस पड़े

मार्च 31, 2024

Spread the love
Rinku And Russell (Image Credit- Instagram)

KKR टीम इस समय IPL 2024 में विजय रथ पर सवार है, जहां टीम एक के बाद एक मैच अपने नाम कर रही है। जिसके बाद पूरी टीम का मूड काफी ज्यादा अलग है और सभी खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। इस बीच टीम का फ्लाइट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रिंकू सिंह का मस्ती भरा अंदाज नजर आया है।

कितने मैच जीते हैं KKR टीम ने अभी तक?

IPL 2024 में KKR टीम ने अभी तक कुल 2 मैच खेले हैं, जहां इन दोनों ही मैचों को अय्यर की टीम ने अपने नाम किया है। पहले मैच में KKR ने SRH को माते देते हुए जीत के साथ खाता खोला था, तो दूसरे मैच में कोलकाता टीम ने RCB के खिलाफ जीत अपने नाम की और दिखा दिया की उनकी टीम पुरानी अवतार में लौट रही है और काफी शानदार क्रिकेट खेल रही है।

KKR टीम के खिलाड़ियों की मस्ती अलग लेवल पर होती है

*KKR टीम ने सोशल मीडिया पर फ्लाइट का एक वीडियो किया है शेयर।

*इस वीडियो में रिंकू सिंह और बल्लेबाज रसेल मस्ती करते हुए आए नजर।

*जहां वीडियो में दोनों बल्लेबाज SRK का गाना गाते हुए दिख रहे हैं।

*साथ ही रिंकू अंग्रेजी में बात कर रहे हैं, मस्ती भरा नजर आ रहा है माहौल।

ये वीडियो शेयर किया है KKR टीम ने सोशल मीडिया पर

View this post on Instagram

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

फ्लाइट में चल रहा था सेल्फी लेने का अलग ही खेल

View this post on Instagram

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

गौतम गंभीर के आते ही बदल गए हैं इस टीम के तेवर

इस साल के सीजन के लिए गौतम गंभीर की KKR टीम में एंट्री हुई है, जहां वो टीम के साथ बतौर मेंटोर जुड़े हैं। वहीं गंभीर जब से अपनी पुरानी टीम का हिस्सा बने हैं, तब से टीम के तेवर पूरी तरह बदल चुके हैं और ये टीम हर मुकाबले में डटकर खेल रही है। जब गंभीर खुद KKR के लिए बतौर कप्तान खेलते थे, तो वो टीम को खिताब जीता चुके हैं और इसलिए उनकी टीम में वापसी हुई है।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है