Kkr टीम पर भी चढ़ा होली का रंग, मुस्कान लेकर गंभीर भी दिखे कप्तान अय्यर के संग

मार्च 25, 2024

Spread the love
(Image Credit- Instagram)

KKR टीम का नाम उन टीमों की लिस्ट में है, जिन्होंने IPL 2024 में विजय आगाज किया है। जहां इस टीम ने अपने पहले मैच में SRH को आखिरी गेंद पर मात दी थी, जिसके बाद टीम उत्साह से लबरेज है। दूसरी पूरी टीम ने मिलकर होली भी खेली और अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर सुपर वायरल हो गया है।

कप्तान साहब का बल्ला नहीं चला था KKR टीम के लिए

वहीं KKR टीम ने भले ही SRH को पहले मैच में हरा दिया था, लेकिन टीम के कप्तान यानी की श्रेयस अय्यर पहले मैच में सुपर फ्लॉप रहे। जहां अय्यर उस मैच में बिना खाते खोले आउट हुए थे, तो टीम की तरफ से सॉल्ट और रसेल ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम का काम आसान कर दिया था और फिर हर्षित राणा के आखिरी ओवर में जीत दिलाने का काम किया था इस टीम को। इस दौरान राणा की गेंदबाजी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी और कई दिग्गजों ने उनकी तारीफ की थी।

KKR टीम की होली पार्टी नहीं देखी क्या आपने अभी तक?

*KKR टीम ने होली के खास मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया पोस्ट।

*जहां इस नए वीडियो में खिलाड़ी टीम के कप्तान अय्यर को रंग लगाते आ रहे हैं नजर।

*साथ ही श्रेयस अय्यर ने टीम के मेंटोर गौतम गंभीर के चेहरे पर भी लगाया रंग।

*जीत के बाद इस होली ने बढ़ा दी है पूरी टीम की खुशी, वीडियो हुआ वायरल।

होली के खास मौके पर KKR टीम का खास वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

ये खास तस्वीर भी सामने आई है सोशल मीडिया पर

View this post on Instagram

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

फिर होंगे गंभीर और विराट कोहली आमने-सामने

IPL 2023 में विराट कोहली और गौतम गंभीर ने जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई थी, ऐसे में अब गंभीर KKR टीम के मेंटोर बन चुके हैं। वहीं 29 मार्च के दिन एक बार फिर से विराट और गंभीर आमने सामने होंगे, इसी दिन RCB और KKR के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच बैंगलोर के मैदान पर होगा और केकेआर पहली जीत के बाद उत्साह से लबरेज नजर आ रही है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है