MS Dhoni को जल्द होना पड़ेगा कोर्ट में पेश नहीं तो.. IPL 2024 से होंगे बैन…? CSK फैंस के लिए बुरी खबर

जनवरी 19, 2024

No tags for this post.
Spread the love
MS Dhoni (Photo Source: X/Twitter)

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को इस वक्त कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। धोनी के खिलाफ अर्का स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास ने कानूनी कार्रवाई की है। धोनी के खिलाफ मानहानि के इस मामले को लेकर सुनवाई अब दिल्ली हाई कोर्ट में 29 जनवरी को होगी। जस्टिस प्रतिभा ए. सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी को सूचित करने के लिए कहा है।

यह है पूरा मामला

यह पूरा मामला 2017 में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और मिहिर दिवााकर के बीच हुए एक समझौते को लेकर है। जहां उनका प्लान ग्लोबल क्रिकेट अकादमी बनाने का था। जिसमें एमएस धोनी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, एमएस धोनी क्रिकेट अकादमी, एमएस धोनी स्पोर्ट्स अकादमी, प्रोजेक्ट्स शामिल था। धोनी ने 15 अगस्त 2021 को अर्का स्पोर्ट्स से ऑथिरिटी लेटर वापस ले लिया।

अर्का स्पोर्ट्स को फिर धोनी के तरफ से कानूनी नोटिस भी भेजे गए। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद धोनी के वकील दयानंद सिंह ने दावा किया कि अर्का स्पोर्ट्स ने उनके साथ धोखाधड़ी की है जिससे उन्हें 15 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ।

धोनी (MS Dhoni) ने मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ रांची कोर्ट में मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास ने धोनी के आरोपों को झूठा बताते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। आपको जानकर हैरानी होगी कि मिहिर दिवाकर धोनी के करीबी दोस्त रहे हैं और साथ ही बिजनेस पॉर्टनर भी रहे हैं।

यह भी पढ़े- IND vs AFG 2024: सुपर ओवर में Rohit Sharma-मोहम्मद नबी के बीच हुई बहस पर सामने आया Rahul Dravid का रिएक्शन

आईपीएल 2024 में नजर आएंगे MS Dhoni

आईपीएल 2024 जल्द ही फैंस के बीच दस्तक देने वाला है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन गुजरात टाइटंस को मात देकर पांचवीं बार खिताब पर कब्जा किया था। सीएसके जर्सी में धोनी एक बार फिर फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। यह आईपीएल धोनी (MS Dhoni) का आखिरी सीजन हो सकता है। धोनी फ्रेंचाइजी को अपनी कप्तानी में छठी ट्रॉफी जीताकर शानदार विदाई लेना चाहेंगे।

MCW Sports Subscribe
MCW ने बांग्ला टाइगर्स की मिसिसॉगा साझेदारी के साथ क्रिकेट परिदृश्य में धूम मचाई
MCW और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न: गोल्ड मीट ऑरेंज, डील पक्की
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है
MCW Sports Joins Gladiators’ Family as Platinum Sponsor for PSL8