Rcb टीम के साथ जुड़ गए हैं कप्तान साहब, लेकिन अभी भी है सभी को विराट कोहली का इंतजार

मार्च 12, 2024

Spread the love
FAF Du Plessis And Virat (Image Credit- Instagram)

साल दर साल गुजरते गए लेकिन RCB टीम आज तक कभी भी IPL का खिताब नहीं जीत पाई, टीम ने कई बार कोच बदले और कप्तान बदले। लेकिन टीम खिताब कभी भी अपने नाम नहीं कर पाई, अब नए सीजन में नई उम्मीद है और इस नई उम्मीद पर काम करने के लिए कप्तान साहब टीम के साथ जुड़ गए हैं और इसे लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आया है।

विराट कोहली को लेकर अभी कुछ पता नहीं है

हाल ही में पिता बने RCB टीम के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं, इसके चलते उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज भी नहीं खेली थी। ऐसे में सभी फैन्स को इंतजार है विराट का आरसीबी टीम के साथ जुड़ने का, लेकिन कोहली कब टीम के साथ जुड़ेंगे इसे लेकर अभी किसी को कोई खबर नहीं है। वैसे विराट कोहलीा को लेकर एक नई रिपोर्ट निकलर सामने आई है, इस रिपोर्ट के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप के लिए विराट को टीम इंडिया से ड्रॉप किया जा सकता है।

RCB टीम के कप्तान साहब पधार चुके हैं…

*RCB टीम जल्द ही शुरू करेगी IPL 2024 को लेकर अपनी तैयारियां।

*वहीं लीग की तैयारियों को लेकर खिलाड़ियों ने टीम के साथ जुड़ना किया शुरू।

*कप्तान faf du plessis भी जुड़े टीम के साथ, टीम ने शेयर की इंस्टा पर तस्वीरें।

*वहीं इस पोस्ट पर फैन्स ने कमेंट कर लिखा- हम लोगों को विराट का इंतजार है।

फाफ को लेकर RCB टीम का सोशल मीडिया पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Royal Challengers Bangalore (@royalchallengersbangalore)

हाल ही में टीम ने विराट कोहली को लेकर वीडियो किया था शेयर

View this post on Instagram

A post shared by Royal Challengers Bangalore (@royalchallengersbangalore)

2024 के सीजन के लिए फाफ डु प्लेसिस इस टीम की करेंगे कप्तानी

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, ग्लेन मैक्सवेल, विल जैक्स, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, सौरव चौहान, स्वप्निल सिंह, विजयकुमार वैशाक, आकाश दीप, लॉकी फर्ग्युसन, टॉम करन, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपली, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरन ग्रीन

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है