Rcb टीम के साथ क्रिस गेल का पुराना वाला याराना है, देखो ड्रेसिंग रूम में घुसकर क्या-क्या किया

मई 20, 2024

Spread the love
(Image Credit- Instagram)

IPL 2024 में RCB टीम ने साबित कर दिखाया है कि, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। एक समय लग रहा था कि RCB प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और फिर फाफ की सेना ने सीधा प्लेऑफ में एंट्री ले ली। वहीं अब इस टीम के पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल का एक एक वीडियो आया है, जिसने पुरानी यादों को ताजा करने का काम किया है।

RCB टीम के लिए कई रिकॉर्ड बनाए हैं क्रिस गेल ने

जी हां, एक समय था जब क्रिस गेल RCB टीम के लिए IPL में खेला करते थे, उस दौरान वो सिर्फ छक्कों में डील करते थे। साथ ही गेल ने भी इस टीम से खेलते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, वहीं टीम में उनके सबसे पक्के दोस्त विराट कोहली हुआ करते थे और उस समय दोनों लग्जरी कारों में घूमा करते थे। अब गेल ने IPL खेलना छोड़ दिया है और आखिरी बार पंजाब टीम के लिए खेलते हुए नजर आए थे।

क्रिस गेल और RCB टीम का ये पुराना प्यार…

*RCB टीम ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो किया है पोस्ट।

*वीडियो में क्रिस गेल नजर आ रहे है टीम के ड्रेसिंग रूम के अंदर।

*गेल ने सभी खिलाड़ियों के साथ में ली तस्वीर, विराट ने दी उनको जर्सी।

*अपने बीच गेल को देख टीम के खिलाड़ी नजर आए काफी ज्यादा ही खुश।

RCB टीम ने क्रिस गेल का ये वीडियो किया है शेयर

View this post on Instagram

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

इस खिलाड़ी का वीडियो आपको इमोशनल कर देगा

View this post on Instagram

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

इस टीम के पास है बदला लेने का मौका

अब RCB टीम IPL प्लेऑफ में एलिमिनेटर मैच खेलेगी, जहां इस मुकाबले में फाफ की टीम का सामना राजस्थान से होगा। इस मैच के जरिए RCB के पास इस सीजन में RR से मिली हार का बदला लेना का मौका होगा, इससे पहले दोनों टीमों के बीच जयपुर में मैच हुआ था और इस मैच में विराट कोहली के अलावा जोस बटलर ने भी शतक लगाया था।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है