
28 मार्च से आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत हो रही है। पहला मैच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। तो वहीं, इस मैच से पहले गत चैंपियन आरसीबी टीम से अनुभवी गेंदबाज जोश हेजलवुड जुड़ गए हैं। हेजलवुड की पोस्ट को आरसीबी ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है, जिसपर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी आज अपना 15वां जन्मदिन मना रहे हैं। अब वह आधिकारिक तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने के योग्य हो गए हैं। वैभव को लेकर भी कुछ पोस्ट काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।








