कभी आम फैन की तरह स्टेडियम जाते थे Ipl देखने रियान पराग, अब बल्लेबाज की किस्मत देखो

अप्रैल 3, 2024

Spread the love
Riyan Parag (Image Credit- Instagram)

इस दिनों रियान पराग काफी ज्यादा खबरों में हैं, जिसका कारण इस खिलाड़ी की धमाकेदार बल्लेबाजी है। जहां इस सीजन पराग अपनी राजस्थान टीम के लिए जमकर रन बना रहे हैं और इस बार फैन्स बल्लेबाज को Troll नहीं कर रहे हैं। वहीं अब पराग की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ही वायरल हो रही है।

कितने रन बना चुके हैं अभी तक रियान पराग?

RR टीम ने IPL 2024 में अभी तक 3 मैच खेले हैं और तीनों में टीम ने जीत की कहानी लिखी है। वहीं इन तीन मैचों ने रियान पराग ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है, जहां अभी तक पराग ने लीग में 181 रन बनाए और 2 अर्धशतक लगाए हैं। कल तक इस खिलाड़ी के नाम ऑरेंज कैप भी थी, अब वो कैप फिलहाल विराट के सिर पर है। अब टीम को रियान से आगे भी धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद है और वो शानदार लय में नजर आ रहे हैं।

रियान पराग बचपन से RCB के फैन थे भाई

*RR टीम के बल्लेबाज रियान पराग की एक तस्वीर हो रही है वायरल।

*सालों पुरानी तस्वीर में पराग के हाथ में है RCB टीम का एक फ्लैग।

*IPL के 10वें सीजन में आम फैन की तरह स्टेडियम पहुंचे थे पराग मैच देखने।

*वहीं आज वो अपनी RR टीम के प्रमुख बल्लेबाज बनते जा रहे हैं।

ये तस्वीर वायरल हो रही है रियान पराग की सोशल मीडिया पर

बल्लेबाज का एक वीडियो हुआ था काफी ज्यादा वायरल

वहीं रियान ने MI टीम के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक बनाया था और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस मैच के बाद पराग जैसे ही होटल पहुंचे थे, वहां पराग की मां उनका इंतजार कर रही थी। जिसके बाद उन्होंने अपने बेटे को खूब प्यार दिया था और अपने हाथ से ऑरेंज कैप पहनाई थी। अब राजस्थान टीम का अगला मैच 6 अप्रैल के दिन है, ये मैच RCB के खिलाफ होगा और जयपुर के मैदान पर खेला जाएगा।

रियान का ये वीडियो आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा

View this post on Instagram

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है