धोनी की इस दमदार दौड़ को देख, कई युवा खिलाड़ियों के होश उड़ चुके हैं अब

मार्च 15, 2024

Spread the love
MS Dhoni. (Image Source: CSK)

IPL करीब आते-आते CSK टीम के कप्तान धोनी की फिटनेस अलग लेवल पर जा रही है, जहां उनकी ये फिटनेस बल्लेबाजी करते दौरान भी नजर आ ही जाती है। इस बीच एक बार फिर से CSK टीम ने कप्तान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें माही के डोले-शोले देखने लायक हैं और उस वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है।

हर खिलाड़ी पर रहती है धोनी की खास नजर

दूसरी ओर इस समय पूरी चेन्नई टीम IPL 2024 को लेकर तैयारियों में जुटी है, जहां से टीम की ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच धोनी की नजर टीम के हर एक खिलाड़ी पर है, नेट सेशन के बीच माही हर खिलाड़ी का अभ्यास देख रहे हैं और पहले मैच के लिए शायद अपने मन में अंतिम 11 का फैसला भी ले चुके हैं।

आज भी किसी युवा खिलाड़ी की तरह दौड़ लगाते हैं धोनी

*CSK टीम लगातार कर रही है सोशल मीडिया पर धोनी के नए-नए वीडियो शेयर।

*इसी कड़ी में CSK ने माही का एक और नया वीडियो किया है इंस्टा पर शेयर।

*जहां इस नए वीडियो में माही युवा खिलाड़ी की तरह दौड़ लगाते हुए आ रहे हैं नजर।

*साथ ही इस दौरान धोनी के लंबे बाल आए फैन्स को काफी ज्यादा ही पसंद।

धोनी के दौड़ लगाने वाले वीडियो पर डालते हैं एक नजर

View this post on Instagram

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

सर जडेजा भी जुड़ गए हैं टीम के साथ में

वहीं CSK टीम के स्टार खिलाड़ी की सर जडेजा भी चेन्नई पहुंच गए हैं और वो अब टीम के साथ जुड़ गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का जडेजा हिस्सा थे और इसी कारण से वो CSK टीम के साथ थोड़ा लेट जुड़े थे, वहीं अब ऑलराउंडर जल्द ही अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगा। एक समय ऐसा आया था जब जडेजा CSK टीम का साथ छोड़ने वाले थे, लेकिन धोनी ने टीम और जडेजा के बीच सब कुछ सही कर दिया था।

ऑलराउंडर के लिए CSK टीम का खास वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है