पहले घमंड में चूर रहते थे रियान पराग, अब देखो कितना बदल गया है ये बल्लेबाज

मई 21, 2024

Spread the love
Riyan Parag (Image Credit- Instagram)

राजस्थान रॉयल्स के लिए इस साल बल्लेबाज रियान पराग ने धाकड़ प्रदर्शन किया है, पराग अपने अलग ही अवतार में नजर आए हैं और टीम को इसका काफी फायदा भी हुआ है। साथ ही अब पराग अपने फैन्स को भी काफी प्यार करते हैं और फैन्स ने भी उन्हें ट्रोल करना बंद कर दिया है। इस बीच RR टीम ने सोशल मीडिया पर इस बल्लेबाज का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद पराग की जमकर तारीफ हो रही है।

रियान पराग के बल्ले ने मचाया है जमकर हल्ला

जी हां, RR टीम के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन रियान पराग ने बनाए हैं, उसके बाद दूसरे नंबर पर कप्तान संजू का नाम आता है इस लिस्ट में। पराग ने IPL 2024 में अभी तक खेले गए मैचों में कुल 531 रन बनाए हैं, साथ ही इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी निकले हैं। तो दूसरी ओर कप्तान संजू के खाते में 5 अर्धशतक हैं इस सीजन और उन्होंने 504 रन बनाए हैं राजस्थान टीम के लिए।

घरेलू फैन्स का दिल जीत लिया रियान पराग ने इस बार

*RR टीम ने सोशल मीडिया पर रियान पराग का एक वीडियो किया शेयर।

*वीडियो में पराग मैदान का चक्कर लगाकर फैन्स का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

*गुवाहाटी है रियान का घरेलू मैदान, इसलिए फैन्स का किया खास धन्यवाद।

*बारिश के कारण गुवाहाटी में KKR बनाम RR का मैच रद्द हो गया था।

RR टीम ने रियान पराग का ये वीडियो किया है शेयर

View this post on Instagram

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

कप्तान संजू का भी गजब क्रेज है फैन्स के बीच

जी हां, फैन्स कप्तान संजू को हद से ज्यादा प्यार करते हैं, जो RR के मुकाबलों के दौरान देखने को मिल जाता है। साथ ही इस बार संजू का चयन टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भी हुआ है, जिसके बाद से तो फैन्स की खुशी अलग लेवल पर ही नजर आ रही है, अब देखना अहम होगा की क्या पंत के होते हुए संजू को इस मेगा टूर्नामेंट के अंतिम 11 में मौका मिलता है या नहीं।

भीड़ लग जाती RR टीम के कप्तान को देखने के लिए

View this post on Instagram

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है