मैच के बाद Rcb टीम ने ड्रेसिंग रूम में मचाया ऐसा बवाल, जैसे Ipl ट्रॉफी जीत ली हो इस साल

मार्च 26, 2024

Spread the love
RCB Team (Image Credit- Instagram)

IPL 2024 में पंजाब को हराते हुए RCB टीम ने अपनी जीत का खाता खोल लिया है, इससे पहले टीम को पहले मैच में CSK ने हराया था। लेकिन पंजाब के खिलाफ VK और DK का बल्ला ऐसा चला की जीत, धवन की टीम से बहुत दूर चली गई। वहीं इस जीत के बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फाफ की टीम का जोश हाई नजर आ रहा है।

VK और DK रहे RCB टीम के लिए जीत के हीरो

पंजाब के खिलाफ हुए मैच के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे थे, लेकिन फिर RCB टीम के लिए विराट और कार्तिक की पारी ने जीत की कहानी लिखने का काम किया। जहां विराट ने टीम के लिए 49 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली, तो दिनेश कार्तिक ने सिर्फ 10 गेंदों पर 28 रन बनाकर टीम की पहली जीत को सील कर दिया था।

RCB टीम एक जीत के बाद इतना उछलने लग जाती है

*कल RCB टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब को 4 विकेट से हराया था।

*वहीं इस जीत के बाद फाफ की टीम का जोश नजर आया एक अलग लेवल पर।

*इस जीत के बाद RCB के खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में जमकर काटा बवाल।

*नए वीडियो में सभी खिलाड़ी और स्टाफ जोर-जोर से गाने गाते आए नजर।

जीत के बाद RCB टीम के सोशल मीडिया पर ये वीडियो आया सामने

View this post on Instagram

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

विराट कोहली भी कार्तिक की छोटी सी पारी के फैन हो गए बॉस

जैसे ही विराट 77 रन बनाकर आउट हुए तो सभी को लगा की RCB टीम हार जाएगी, लेकिन फिर कार्तिक ने कमाल की पारी खेलते हुए पूरे मैच को पलट दिया। इस दौरान जैसे-जैसे कार्तिक कड़क शॉट जड़ रहे थे, वैसै-वैसे विराट की खुशी देखने लायक थी और मैच के बाद विराट सबसे ज्यादा ही खुश नजर आए। अब RCB टीम का अगला मैच 29 मार्च के दिन होगा, जहां इस मैच में फाफ की टीम KKR के खिलाफ खेलने उतरेगी।

कार्तिक और विराट से जुड़ी ये तस्वीर हो रही है काफी वायरल

View this post on Instagram

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है